न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्मीना की ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ सहित इन 3 फिल्मों की ऐसी रही ओपनिंग, ‘चंदू चैंपियन’ और ‘मुंज्या’ की कमाई भी जानें

ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर एक्ट्रेस पश्मीना रोशन की फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ शुक्रवार (21 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 12:46:17

पश्मीना की ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ सहित इन 3 फिल्मों की ऐसी रही ओपनिंग, ‘चंदू चैंपियन’ और ‘मुंज्या’ की कमाई भी जानें

ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर एक्ट्रेस पश्मीना रोशन की फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ शुक्रवार (21 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पश्मीना की पहली फिल्म होने से पिछले कई दिनों से यह सुर्खियों में थी। इसका डायरेक्शन निपुण अविनाश धर्माधिकारी ने किया है। इसमें पश्मीना के साथ एक्टर रोहित सराफ और जिब्रान खान भी हैं। हालांकि फिल्म की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। फिल्म 1 करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंची।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इसने भारत में मात्र 85 लाख रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। वीकेंड पर शनिवार-रविवार को कमाई में सुधार की उम्मीद है। कहानी दो सबसे अच्छे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं और अब अपने रिश्ते की मुश्किलों से जूझ रहे हैं। यह ‘इश्क विश्क’ फ्रेंचाइजी से है। ‘इश्क विश्क’ साल 2003 में रिलीज हुई थी और इसमें शाहिद कपूर, अमृता राव, विशाल मल्होत्रा और शेनाज ट्रेजरीवाला ने काम किया था।

शुक्रवार को ही दो और फिल्में रिलीज हुई और दोनों का ही दम निकल गया। उन्हें दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। खास बात ये है कि ये दोनों ही विवादित फिल्में थीं, जिनकी रिलीज से पहले काफी बवाल हुआ। दिग्गज एक्टर अन्नूं कपूर की 'हमारे बारह' को विवाद का कोई लाभ नहीं मिला। यह फिल्मर ओपनिंग डे पर 4 लाख रुपए ही कमा सकी। आगे इसकी कमाई में सुधार के कोई आसार भी नहीं दिख रहे हैं।

फिल्म पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में अपील की गई थी। हालांकि कोर्ट की हरी झंडी मिलने से कुछ देरी के बाद यह सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और एक्टर व भाजपा सांसद रवि किशन स्टाेरर 'JNU' की हालत भी इतनी पतली है कि यह 1-2 लाख रुपए के बीच ही सिमट गई है। इसमें छात्र राजनीति दिखाई गई है।

box office collection,ishq vishq rebound,hamare baarah,jnu,chandu champion,munjya movie,pashmina roshan,kartik aaryan,urvashi rautela,abhay verma,sharvari wagh

‘चंदू चैंपियन’ में देखा गया कार्तिक आर्यन का जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

इस बीच एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ धीरे-धीरे 50 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने शुक्रवार को 8वें दिन 2 करोड़ 69 लाख रुपए बटोरे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 37.94 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्मको साजिद नाडियावाला और कबीर खान ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं।

फिल्म में एक सैनिक, बॉक्सर, एथलीट, स्विमर और रेसलर के रूप में कार्तिक का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला। अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म ‘मुंज्या’ का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने शुक्रवार को 15वें दिन 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की है।

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 70.7 करोड़ रुपए हो गया है। ‘मुंज्या’ मराठी लोककथाओं पर आधारित फिल्म है और इसमें इसी नाम के पौराणिक प्राणी की कहानी को दर्शाया गया है। मैडॉक फिल्म्स ने हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’, ‘रूही’ और भेड़िया का भी निर्माण किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क