न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे दिन GOAT की कमाई में आई भारी गिरावट, 23वें दिन भी श्रद्धा-राजकुमार की ‘स्त्री 2’ का जलवा रहा कायम

साउथ इंडियन स्टार थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) गुरुवार (5 सितंबर) को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Sep 2024 1:48:06

दूसरे दिन GOAT की कमाई में आई भारी गिरावट, 23वें दिन भी श्रद्धा-राजकुमार की ‘स्त्री 2’ का जलवा रहा कायम

साउथ इंडियन स्टार थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) गुरुवार (5 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर फैंस में लंबे समय से क्रेज देखा जा रहा था। इसका नतीजा यह हुआ कि मूवी ने रिलीज से पहले ही प्री-बुकिंग में जमकर कमाई कर ली। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शानदार शुरुआत हुई। हालांकि दूसरे दिन इसकी कमाई में काफी गिरावट आ गई।

फिर भी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड (शनिवार-रविवार) को एक बार फिर से धमाल मचाने में सफल रहेगी। साइंस फिक्शन एक्शन ड्रामा GOAT ने 44 करोड़ रुपए से खाता खोला था। दूसरे दिन की कमाई इसके मुकाबले 43 फीसदी कम रही। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म शुक्रवार को 24 करोड़ की कमाई ही कर पाई। दो दिन में फिल्म ने भारत में 67 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

फैंस को उम्मीद थी कि विजय की ये फिल्म उनकी ब्लॉकबस्टर ‘लियो’ को कड़ी टक्कर देगी, लेकिन अब यह असंभव सा लग रहा है। ‘लियो’ ने 2 दिन में 200 करोड़ रुपए बटोरे थे। वेंकट शंकर प्रभु राजा के डायरेक्शन वाली ‘GOAT’ में विजय का डबल रोल है। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, मालविका शर्मा, प्रशांत और प्रभुदेवा जैसे एक्टर्स भी हैं।

विजय स्पेशल एंटी टेररिस्ट स्क्वाड के किरदार में हैं। उनकी जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं। फिल्म को नेशनल चेन्स की पॉलिसी की वजह से किसी भी हिंदी नेशनल चेन्स में रिलीज नहीं किया गया है। 'GOAT' विजय की 68वीं फिल्म है। बता दें कि विजय अब एक और फिल्म करने के बाद राजनीति में कदम रखने वाले हैं। उन्होंने अपनी पार्टी भी बना ली है।

goat movie,the greatest of all time movie,thalapathy vijay,vijay goat,vijay double role,leo movie,stree 2,shraddha kapoor,rajkummar rao,box office collection

ताबड़तोड़ रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है हॉरर-कॉमेडी मूवी ‘स्त्री 2’

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' ने 15 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक दी थी। फिल्म का जलवा अभी तक कायम है। लोगों पर इसका सुरूर छाया हुआ है और लगता है कि कुछ और समय तक यह खुमार नहीं उतरने वाला। फिल्म ने 23वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की। इसका कुल कारोबार 507.50 करोड़ रुपए हो गया है।

अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म का बजट महज 60 करोड़ है। इसने पहले सप्ताह में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 291.65 करोड़, दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ और तीसरे सप्ताह 70.2 करोड़ रुपए अपनी झोली में डाले थे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने वर्ल्डवाइड 748.95 करोड़ की कमाई कर ली है। अब यह केवल 8 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने से पीछे है। यह ‘गदर 2’, ‘सुल्तान’ और ‘संजू’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।

बात करें फिल्म की कहानी की तो इस बार ‘चंदेरी’ का सामना ‘स्त्री’ नहीं, बल्कि ‘सरकटे’ से हुआ है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों ने भी चमक बिखेरी है। फिल्म की सफलता को देखते हुए 'स्त्री 3' की घोषणा भी हो चुकी है। स्त्री 2 के साथ रिलीज हुई ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ का दम निकल चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री