न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जारी है ‘गदर 2’ का तूफान, 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार, ‘ओएमजी 2’ और ‘जेलर’ की कमाई भी जानें

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी है। फिल्म ने कमाई के मामले में गदर मचाया हुआ है। फिल्म के सभी शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Aug 2023 10:44:07

जारी है ‘गदर 2’ का तूफान, 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार, ‘ओएमजी 2’ और ‘जेलर’ की कमाई भी जानें

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी है। फिल्म ने कमाई के मामले में गदर मचाया हुआ है। फिल्म के सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। ऐसे में अब मूवी ने पहले वीकेंड पर कमाल ही कर दिया है। फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों के अंदर कुल 133 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म की पहले दिन की कमाई 40 करोड़ रुपए थी।

दूसरे दिन 43.08 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया। तीसने दिन यानी रविवार को फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। जारी आकंड़ों के मुताबिक फिल्म ने 52 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। कमाल की बात ये है कि 22 साल बाद भी फिल्म का वही जलवा बरकरार है, जो साल 2001 में था जब ‘गदर’ रिलीज हुई थी। फिल्म में ‘तारा सिंह’ (सनी) के जबरदस्त तेवर हैं।

साथ में अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर व मनीष वाधवा भी फैंस का दिल जीत रहे हैं। फिल्म का फ्लेवर देशभक्ति से भरा है, ऐसे में यह अभी दो दिन और यानी 15 अगस्त तक नए झंडे गाड़ सकती है। उधर, ‘गदर 2’ के साथ ही रिलीज हुई ‘ओएमजी 2’ काफी पीछे रह गई।

हालांकि अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम के अभिनय से सजी इस फिल्म को अलग विषय होने से सराहना तो मिल रही है, लेकिन ‘गदर 2’ जितना प्यार नहीं मिल रहा। फिल्म अभी 50 करोड़ तक भी नहीं पहुंची। इसने पहले दिन 10.26 करोड़, दूसरे दिन 15 करोड़ और रविवार को 17 करोड़ रुपए कमाए। इसका टोटल कलेक्शन 43.6 करोड़ रुपए ही हुआ है।

gadar 2,omg 2,jailer,sunny deol,Akshay Kumar,rajinikanth,box office collection,ameesha patel,yami gautam

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ के लिए भी फैंस की जबरदस्त दीवानगी

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 220 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 4 दिन में भारत में 146.40 करोड़ का रिकॉर्ड बिजनेस किया है। जेलर ने पहले दिन 48.35 करोड़, दूसरे दिन 25.75 करोड़, तीसरे दिन 34.3 करोड़ और ट्रेड एग्रीगेटर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन रविवार को 38 करोड़ रुपए की कमाई की।

नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित, 'जेलर' एक कमर्शियल एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में हैं। फिल्म में विनायकन, राम्या कृष्णन और वसंत रवि भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने धमाकेदार कैमियो किया है।

सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'जेलर' का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। सिनेमैटोग्राफर विजय कार्तिक कन्नन ने की है। इस हफ्ते चिरंजीवी की ‘भोला शंकर’ भी दर्शकों के सामने आई थी लेकिन ‘जेलर’ की आंधी में यह बह गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार