न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘फाइटर’ ने दूसरे दिन कमाई में लगाई शानदार जंप, कायम है ‘हनुमान’ का क्रेज भी, इन 2 फिल्मों का भी जानें हाल

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ दो दिन पहले गुरुवार (25 जनवरी) को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 12:29:45

‘फाइटर’ ने दूसरे दिन कमाई में लगाई शानदार जंप, कायम है ‘हनुमान’ का क्रेज भी, इन 2 फिल्मों का भी जानें हाल

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ दो दिन पहले गुरुवार (25 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस पर दर्शक भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि देशभक्ति से ओत-प्रोत इस फिल्म के लिए पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक कम रहा, लेकिन दूसरे यानी गणतंत्र दिवस पर कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया। इसको वीकेंड (शनिवार-रविवार) का भी फायदा मिलेगा।

ऐसे में दावा किया जा रहा है कि फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। ‘फाइटर’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 26 जनवरी को भारत में लगभग 39 करोड़ रुपए कमाए। इसका पहले दिन का कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपए रहा था। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 61.50 करोड़ रुपए हो गया है।

गणतंत्र दिवस पर सरकारी छुट्टी होने से लोग सिनेमाघरों की ओर खिंचे चले आए। ‘फाइटर’ में संजीदा शेख, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह ऋतिक और दीपिका की एक साथ पहली फिल्म है। ट्रेंड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ‘फाइटर’ का रिव्यू अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

तरण ने लिखा है कि ये फिल्म एक स्मार्टली बुना गया प्रॉडक्ट है। फिल्म देश के शूरवीरों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। उन्होंने फिल्म को 4.5 स्टार दिए हैं। इस बीच ‘फाइटर’ को कई देशों में बैन का भी सामना करना पड़ रहा है। फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जौहर के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को छोड़कर खाड़ी देशों ने फिल्म को रिलीज करने से इंकार कर दिया है।

fighter,hanuman,guntur kaaram,main atal hoon,Hrithik Roshan,deepika padukone,teja sajja,mahesh babu,pankaj tripathi

तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ भारत में कमा चुकी है 150 करोड़ रुपए से ज्यादा

प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बनी एक्टर तेजा सज्जा और एक्ट्रेस अमृता अय्यर अभिनीत फिल्म 'हनुमान' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। 12 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने 15वें दिन 26 जनवरी को 8.50 करोड़ रुपए की कमाई की। अब 'हनुमान' का कुल कलेक्शन 158.90 करोड़ रुपए हो गया है। महेश बाबू अभिनीत फिल्म 'गुंटूर कारम' के डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास हैं। इस मूवी ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया।

अब यह पटरी से उतरती नजर आ रही है। 'गुंटूर कारम' ने 15वें दिन 66 लाख रुपए की कमाई की, जिससे इसका कुल कारोबार 121.52 करोड़ रुपए हो गया है। पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी को रिलीज हुई थी। रवि जाधव के डायरेक्शन में बनी फिल्म की कहानी पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। इसमें एकता कौल, पीयूष मिश्रा, पायल नायर, दया शंकर पांडे, प्रमोद पाठक और पॉला मैकग्लिन भी हैं। मूवी ने 8वें दिन शुक्रवार को 62 लाख रुपए बटोरे। इसका कुल बिजनेस 8.62 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम