न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘डंकी’ का फैंस के सिर से उतरता जा रहा है खुमार, ‘सालार’ की पकड़ भी पड़ रही ढीली, देखें इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Jan 2024 12:43:32

‘डंकी’ का फैंस के सिर से उतरता जा रहा है खुमार, ‘सालार’ की पकड़ भी पड़ रही ढीली, देखें इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसे क्रिसमस वीक का फायदा भी मिला और इसने पहले हफ्ते में अच्छी कमाई की। हालांकि बाद में फैंस पर इसका जादू कम होने लगा। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख कोई भी यह बात जान सकता है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 16वें दिन शुक्रवार (5 जनवरी) को भारत मंं मात्र 2.20 करोड़ रुपए कमाए।

अब फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 208.2 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ के स्पेशल क्लब में शामिल हो गई थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 160.22 करोड़ कमाए और दूसरे हफ्ते में 46.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया। दूसरी ओर इसे वर्ल्डवाइड 4 जनवरी तक 422.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज हुई शाहरुख की दो फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ की जैसे सुपरहिट नहीं रही।

उनमें शाहरुख का एक्शन अवतार देखने को मिला था, जबकि इसमें वे अपनी हमेशा वाली इमेज में दिखे। ‘डंकी’ का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इसमें शाहरुख के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू, एक्टर विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर भी खास भूमिका में हैं। फिल्म चार दोस्तों ‘मनु’, ‘सुखी’, ‘बुग्गू’ और ‘बल्ली’ की दिल छू लेने वाली कहानी है, जो बेहतर जीवन के लिए लंदन में बसने का सपना देखते हैं।

dunki,shahrukh khan,taapsee pannu,rajkumar hirani,vicky kaushal,salaar,prabhas,animal,ranbir kapoor,sandeep wanga reddy

‘सालार’ ने 15वें दिन भारत में कमाए इतने, ‘एनिमल’...

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास की 'सालार' ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी शुरुआत की थी। इसने भारत में 22 दिसंबर को रिलीज के पहले दिन 90 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर ओपनिंग डे रिकॉर्ड बना डाला था। फिल्म अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर इसका पकड़ ढीली पड़ती जा रही है। 'सालार' ने अपने पहले हफ्ते में 308 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 70.1 करोड़ रुपए ही रह गई।

अब तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने 5 जनवरी को 3.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ इसकी कुल कमाई 381.60 करोड़ रुपए पहुंच गई है। ट्रेड एनालिस्ट विजय ने ‘सालार’ की ग्लोबली कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं। इसके मुताबिक फिल्म ने 4 जनवरी तक पूरी दुनिया में मिलाकर 659.69 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था।

इस बीच रणबीर कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘एनिमल’ भी अभी सिनेमाघरों में है। शुक्रवार को फिल्म की रिलीज का 36वां दिन था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने 5 जनवरी को 40 लाख रुपए कमाए। इसी के साथ फिल्म की भारत में कुल कमाई 548.44 करोड़ रुपए हो गई है। इसका सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा से हो रहा है। यह 5 भाषाओं में रिलीज की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार