न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रविवार को भी कमाई में ‘ड्रीम गर्ल 2’ की हुई बल्ले-बल्ले, ‘गदर 2’ और ‘जेलर’ ने पार किया यह खास आंकड़ा

एक्टर आयुष्मान खुराना चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को खास तरीके से अंजाम देते हैं। उन्होंने एक बार फिर यह बात साबित कर दी। उनकी फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Aug 2023 12:48:21

रविवार को भी कमाई में ‘ड्रीम गर्ल 2’ की हुई बल्ले-बल्ले, ‘गदर 2’ और ‘जेलर’ ने पार किया यह खास आंकड़ा

एक्टर आयुष्मान खुराना चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को खास तरीके से अंजाम देते हैं। उन्होंने एक बार फिर यह बात साबित कर दी। उनकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को मिल रही रिएक्शन से साफ पता चलता है कि आयुष्मान का क्रेज कायम है। आयुष्मान ने एक बार फिर ‘पूजा’ बनकर फैंस का दिल जीत लिया। 'ड्रीम गर्ल 2' की कमाई भी धुआंधार हो रही है।

इसने रविवार (27 अगस्त) को रिलीज के तीसरे दिन 16 करोड़ रुपए कमा डाले। फिल्म की कुल कमाई 40.71 करोड़ रुपए हो गई है। इसने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 10 करोड़ 69 लाख और शनिवार को 13 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 'ड्रीम गर्ल 2' साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। फिल्म में आयुष्मान और अनन्या पांडे के साथ परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, अनू कपूर जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।

इससे पहले अक्षय कुमार की 11 अगस्त को मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओएमजी 2' रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी दर्शकों को खींचने में सफल हो रही है। इसने रविवार को रिलीज के 17वें दिन 3.71 करोड़ रुपए कमाए। इसकी कुल कमाई 135.08 करोड़ रुपए हो चुकी है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 188 करोड़ की कमाई की है।

dream girl 2,gadar 2,omg 2,jailer,Akshay Kumar,sunny deol,ayushmaann khurrana,rajinikanth

‘गदर 2’ यह कमाल करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी

सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ की फॉर्म जारी है। फिल्म ने रविवार को 17 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इसके साथ ही इसकी कुल कमाई 456 करोड़ रुपए पहुंच गई है। ‘गदर 2’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से 450 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने महज 17 दिन में यह उपलब्धि हासिल कर ली।

भारत में 450 करोड़ रुपए पार करने वाली अन्य दो हिंदी फिल्में शाहरुख खान स्टारर 'पठान' (18 दिन) और प्रभास व अनुष्का शेट्टी स्टारर 'बाहुबली 2' (20 दिन) हैं। दूसरी ओर, रजनीकात की ‘जेलर’ भी नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म 10 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई थी। यह 18वें दिन वर्ल्डवाइड 600 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में करीब 607.29 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

वहीं sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने देशभर में सभी भाषाओं में मिलाकर करीब 361.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। रिलीज के बाद तीसरे रविवार (27 अगस्त) को ‘जेलर’ ने देश में करीब 7.5 करोड़ और दुनियाभर में 10.25 करोड़ की कमाई की। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘2.0’ के बाद ‘जेलर’ वर्ल्डवाइड 600 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली दूसरी तमिल फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका