न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘देवरा’ की धीमी पड़ती रफ्तार, 8वें दिन की सबसे कम कमाई, इमरान ने वेब सीरीज के लिए कसी कमर

साउथ इंडियन सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Oct 2024 12:44:17

2 News : ‘देवरा’ की धीमी पड़ती रफ्तार, 8वें दिन की सबसे कम कमाई, इमरान ने वेब सीरीज के लिए कसी कमर

साउथ इंडियन सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। इसने रिलीज के 8वें दिन अब तक की सबसे कम कमाई की। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार (4 अक्टूबर) को 6.25 करोड़ रुपए की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 221.85 करोड़ रुपए हो गया है। यह साल की चौथी सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फिल्म बन चुकी है।

फिर भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 82.5 करोड़, दूसरे दिन 38.2 करोड़, तीसरे दिन 39.9 करोड़, चौथे दिन 12.75 करोड़, पांचवें दिन 14 करोड़, छठे दिन 21 करोड़ और सातवें दिन 7.25 करोड़ रुपए बटोरे। फिल्म के डायरेक्टर कोराताला शिवा हैं। फिल्म में एनटीआर के डबल रोल हैं। वे पिता ‘वरधा’ और बेटे ‘देवरा’ के किरदार में दिखे। यह जान्हवी की पहली साउथ इंडियन मूवी है। सैफ ने ‘भैरा’ नाम के विलेन का रोल प्ले किया है। फिल्म श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत और शाइन टॉम चाको भी हैं।

'देवरा' सिनेमाघरों के बाद OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसका प्रीमियर नवंबर के अंत तक हो सकता है। इस बीच राजकुमार राव व श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ का जादू अब लगभग खत्म हो गया है। यह 8वें हफ्ते में एंट्री कर चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार (4 अक्टूबर) को 51वें दिन फिल्म ने मात्र 50 लाख रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 592.45 करोड़ रुपए हो गया है। सातवें हफ्ते में फिल्म ने 9 करोड़ 35 लाख रुपए का कलेक्शन किया था।

devara part 1 movie,devara box office collection,junior ntr,janhvi kapoor,saif ali khan,devara 8th day collection,emraan hashmi,neeraj pandey,emraan neeraj

इमरान हाशमी ने ‘शोटाइम’ वेब सीरीज में दर्शकों का किया था भरपूर मनोरंजन

एक्टर इमरान हाशमी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। शुरुआत में सीरियल किसर की इमेज में बंधे इमरान ने बाद में कई तरह के रोल निभाए। इमरान पिछले साल सलमान खान और कैटरीना कैफ की मूवी ‘टाइगर 3’ में विलेन के रूप में दिखे थे और उन्होंने खूब वाहवाही लूटी। इमरान पिछली बार वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में नजर आए थे। अब खबरें आ रही हैं कि इमरान ने जाने-माने डायरेक्टर नीरज पांडे के साथ हाथ मिलाया है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक नीरज एक दिलचस्प वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसमें इमरान मुख्य भूमिका में होंगे। इमरान की इसके लिए नीरज से बातचीत चल रही है। दोनों के बीच कई बार मुलाकात हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इमरान को सीरीज की कहानी पसंद आ गई है और वह राजी हो गए हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। उम्मीद है कि इसका आधिकारिक ऐलान जल्द हो सकता है।

नीरज ‘स्पेशल 26’ और ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। सूत्र ने बताया कि यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री है और जब तक यह कागज पर न आ जाए, तब तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है, लेकिन बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। वैसे इमरान इन दिनों ‘गुडाचारी 2’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। यह साल 2018 में आई स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘गुडाचारी’ का सीक्वल है। फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री