न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रही शुरुआत, हॉरर-कॉमेडी ड्रामा ‘मुंज्या’ की कमाई भी जानें

एक्टर कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ शुक्रवार (14 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म के लिए कार्तिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Jun 2024 12:35:17

कार्तिक की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रही शुरुआत, हॉरर-कॉमेडी ड्रामा ‘मुंज्या’ की कमाई भी जानें

एक्टर कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ शुक्रवार (14 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म के लिए कार्तिक ने जबरदस्त मेहनत की, जिससे उनके शरीर में दिन-रात का अंतर नजर आया। उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान रह गया। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स में कार्तिक की अलग ही रंगत नजर आई। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से बढ़िया रिव्यू मिले, लेकिन इसकी शुरुआत खास नहीं हो पाई।

कार्तिक की फैन फॉलोइंग को देखते हुए मेकर्स को उम्मीद थी की पहले दिन फिल्म धमाल मचा देगी, पर यह सपना ही रह गया। हालांकि माना जा रहा है यह फिल्म वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर रफ्तार पकड़ लेगी, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड में सुधार होगा। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक 'चंदू चैंपियन' ने शुक्रवार को 4.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 16.84 प्रतिशत रही।

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये युद्ध नायक और स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले पैरालंपिक तैराक मुरलीकांत पेटकर पर बेस्ड है। मुरलीकांत सेना में इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर में क्राफ्ट्समैन रैंक के जवान थे। 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के दौरान उन्हें गोली लगी थी और घाव के कारण वे विकलांग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने 1970 के कॉमनवेल्थ गेम्स और फिर 1972 में जर्मनी में आयोजित पैरालंपिक में देश का नाम ऊंचा किया था।

chandu champion,kartik aaryan,actor kartik aaryan,muralikant petkar,kartik chandu champion,munjya,munjya movie,sharvari wagh,box office collection

कम बजट में बनी ‘मुंज्या’ कर रही अच्छा प्रदर्शन, थिएटर्स में खिंचे चले आ रहे दर्शक

एक्ट्रेस शरवरी वाघ की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक अच्छी कमाई की है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में बढ़िया कलेक्शन किया और 35.3 करोड़ रुपए कमाए। इसके बाद 14 जून को 8वें दिन फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपए अपनी झोली में डाले।

भारत में फिल्म का 8 दिन का कलेक्शन 38.65 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड यह कमाई 47 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है। फिल्म पर ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज का भी कोई असर नहीं पड़ा। लग रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। फिल्म में ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ फेम मोना सिंह, सत्यराज और अभय वर्मा की भी अहम भूमिका है।

दिनेश विजान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने लोगों को डराया, तो हंसाया भी खूब। इसने 4.21 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग ली थी। इसमें शानदार VFX हैं। कहानी कोंकण के भूतों की हैं। कोंकण के रहने वाले हर इंसान के पास ‘मुंज्या’ की कई कहानियां मिलेंगी। आज भी जब वहां लोग गांव जाते हैं तब मां कहती हैं, 'शाम को बाहर मत जाना, मुंज्या आ जाएगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क