न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 18 में धमाल मचाने जा रहे हैं ये कंटेस्टेंट्स, ‘बॉर्डर 2’ में अब इस हीरो की हुई एंट्री, सनी ने की घोषणा

सुपरस्टार सलमान खान का मचअवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ जल्द ही धमाल मचाने वाला है। शो का प्रीमियर 6 अक्टूबर को कलर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Oct 2024 7:15:42

2 News : BB 18 में धमाल मचाने जा रहे हैं ये कंटेस्टेंट्स, ‘बॉर्डर 2’ में अब इस हीरो की हुई एंट्री, सनी ने की घोषणा

सुपरस्टार सलमान खान का मचअवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ जल्द ही धमाल मचाने वाला है। शो का प्रीमियर 6 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर होगा। हर बार की तरह BB 18 को लेकर भी फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन अलग-अलग सोर्स से खबरें जरूर आ रही हैं। हाल ही खतरों के खिलाड़ी 14 के फाइनल वाले दिन रोहित शर्मा ने BB 18 के पहले कंटेस्टेंट के रूप में नागिन फेम एक्ट्रेस निया शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी थी।

इसके अलावा अभी तक किसी का भी नाम कंफर्म नहीं हुआ है। इस बीच एक बार फिर से शो में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम उछले हैं। बताया जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे भी शो का हिस्सा हैं। चाहत टीवी शो करने के साथ आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ की भूमिका निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह भी शो में शिरकत करेंगे। गुरुचरण पिछले दिनों अचानक कई दिनों तक गायब रहे थे और फिर अपने आप ही घर लौट आए।

रिपोर्टों के अनुसार कई फिल्मों और टीवी में काम कर चुकीं नायरा बनर्जी, खतरों के खिलाड़ी 14 के विजेता एक्टर करणवीर मेहरा, 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर, ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ का हिस्सा रहे अविनाश मिश्रा, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शहजादा धामी, ‘पांड्या स्टोर’ की एलिस कौशिक, राइटर और लाइफ कोच अरफीन खान और उनकी पत्नी सारा, धीरज धूपर, ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी और एक्ट्रेस समीरा रेड्डी भी शो का हिस्सा होंगी। शो 6 अक्टूबर से शुरू होगा।

वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के बाद अहान शेट्टी हुए ‘बॉर्डर 2’ के लिए कंफर्म

साल 1997 की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। अब 'बॉर्डर 2' में एक और स्टार की एंट्री होने जा रही है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (28) भी चमक बिखेरने को तैयार हैं। दिग्गज एक्टर सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खुशखबरी शेयर की है। मेकर्स ने तीसरा अनाउंसमेंट वीडियो शेयर कर अहान का स्वागत किया है। सनी ने लिखा, “फौजी @ahan.shetty का #Border2 बटालियन में स्वागत है।”

बैकग्राउंड में अहान की आवाज सुनी जा सकती है। इस बीच, अहान ने भी इस फिल्म को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा, “बॉर्डर एक फिल्म से कहीं अधिक है। यह एक विरासत है, एक भावना है और एक सच होता सपना है। विडंबना यह है कि जीवन कैसे काम करता है...बॉर्डर के साथ मेरी यात्रा 29 साल पहले शुरू हुई थी जब मैं अपनी मां के पेट में था और इसी दौरान वह सेट पर पिताजी से मिलने गई थी। मैं ओपी दत्ता की पौराणिक कहानियों को सुनते हुए, जेपी अंकल का हाथ थामे और @nidhiduttaofficial के साथ बैठकर बड़ा हुआ हूं।

मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि वो पल सिनेमा और भारतीय सशस्त्र बलों को कितना आकार देंगे। अब बॉर्डर 2 का हिस्सा बनना मेरे लिए एक सम्मान की बात है। जेपी अंकल, मेरा हाथ थामे रहने के लिए धन्यवाद, मुझे उम्मीद है कि आप बहुत गौरवान्वित होंगे। निधि, आपकी कड़ी मेहनत ने इस सपने को सच कर दिया।” अहान की पहली फिल्म साल 2021 में आई तड़प थी। कुछ दिनों पहले सनी ने 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की एंट्री की भी घोषणा की थी। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री