न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन फिल्मों की शूटिंग के लिए अजय और इमरान हुए विदेश रवाना! अब इस मूवी में दिखेंगे शरमन

अजय देवगन फिल्म 'मेडे' के अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय और उनकी टीम मॉस्को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 2:54:39

इन फिल्मों की शूटिंग के लिए अजय और इमरान हुए विदेश रवाना! अब इस मूवी में दिखेंगे शरमन

अजय देवगन फिल्म 'मेडे' के अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय और उनकी टीम मॉस्को के लिए उड़ान भर चुकी है और वहां एक हफ्ते तक रुकेगी। वहां अलग-अलग लोकेशंस पर शूटिंग होनी है। रकुल प्रीत सिंह और बोमन ईरानी भी साथ होंगे। रूस में फिल्म के कुछ अहम सीन्स की शूटिंग होनी है। इससे पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काफी शूटिंग मुंबई और हैदराबाद में की गई है। अजय और रकुल पायलट की भूमिका निभाते दिखेंगे। मेडे 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली है। अजय ने हाल ही में मुंबई में 'थैंक गॉड' की शूटिंग पूरी की। अजय मेडे में एक्टिंग के साथ निर्देशक की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। वे इससे पहले 'यू मी और हम' और 'शिवाय' में भी यही भूमिका निभा चुके हैं।

ajay devgn,emraan hashmi,sharman joshi,mayday movie,tiger 3 movie,music school movie,bollywood news in hindi

इमरान हाशमी ने सेल्फी शेयर कर दी जानकारी

एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों सलमान खान की टाइगर 3 मूवी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में इमरान नेगेटिव किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में इमरान ने एक एयरपोर्ट सेल्फी शेयर की है, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वे तुर्की जा रहे हैं। सलमान और कैटरीना कैफ ‘टाइगर 3’ की टीम के साथ रूस में पांच दिन का शेड्यूल पूरा करने के बाद तुर्की में शिफ्ट हो गए हैं।

इमरान ने एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एयरपोर्ट पर क्लिक की गई इस सेल्फी में उन्हें एक काली टी-शर्ट के साथ मैचिंग फेस मास्क के साथ देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया कि टीआर के लिए रेड आई फ्लाइट पकड़ रहा हूं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में इमरान पाकिस्तानी आईएसआई जासूस के रोल में नजर आएंगे। मनीष शर्मा ‘टाइगर 3’ का निर्देशन कर रहे हैं।

ajay devgn,emraan hashmi,sharman joshi,mayday movie,tiger 3 movie,music school movie,bollywood news in hindi

म्यूजिक स्कूल फिल्म में श्रिया सरन होंगी शरमन की हीरोईन

अभिनेता शरमन जोशी फिल्म 'म्यूजिक स्कूल' में श्रिया सरन के साथ काम करते नजर आएंगे। यामिनी फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'म्यूजिक स्कूल' शिक्षा प्रणाली के दबाव के बारे में है जिसमें बच्चों को समीकरण रटवा कर उन्हें केवल डॉक्टर और इंजीनियर बनने का लक्ष्य सौंपा जाता है और इसमें खेल और कला के लिए पर्याप्त समय तक नहीं दिया जाता। इलैयाराजा द्वारा संगीतबद्ध किए गए इस फिल्म को ब्रॉडवे के कोरियोग्राफर एडम मरी कोरियोग्राफ करेंगे।

शरमन ने कहा कि मुझे पापा राव की म्यूजिकल स्कूल का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है। यह मेरी पहली बहुभाषी फिल्म है। इलैयाराजा के साथ पहली बार काम करने के लिए मैं उत्साहित हूं। मैं इस परियोजना का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित और खुश हूं। पापा राव बियाला द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में सुहासिनी मुले, बेंजामिन गिलानी, प्रकाश राज, तेलुगु कॉमेडियन ब्रह्मानंदम, विनय वर्मा, ग्रेसी गोस्वामी और ओजू बरुआ भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर