न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Collection : ‘कल्कि 2898 AD’ ने शनिवार को लगाई जोरदार छलांग, ‘किल’ की कमाई में भी सुधार

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। रिलीज के बाद से ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Jul 2024 12:54:00

Box Office Collection : ‘कल्कि 2898 AD’ ने शनिवार को लगाई जोरदार छलांग, ‘किल’ की कमाई में भी सुधार

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं और दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है। अब इसकी शनिवार की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने शनिवार को शानदार छलांग लगाते हुए 34.45 करोड़ रुपए बटोरे। शुक्रवार को फिल्म के खाते में 16.7 करोड़ रुपए ही आए थे। इसके साथ ही इसका भारत में कुल कलेक्शन 466 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने अभी तक हिंदी वर्जन में 190 करोड़ रुपए कमा लिए है। तेलुगु वर्जन में फिल्म की अब तक की कमाई 228.65 करोड़ रुपए है। इसी तरह तमिल में 27.1 करोड़, कन्नड़ में 3.34 करोड़ और मलयालम में 16.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म रविवार को छुट्टी का दिन होने से और अच्छा बिजनेस करेगी। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘कल्कि 2898 एडी’ जल्दी ही ‘बाहुबली 2’ (1910 करोड़) और ‘केजीएफ 2’ (1250 करोड़) का लाइफटाइम कलेक्शन का आंकड़ा पार कर जाएगी। इस पैन-इंडिया फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे दिग्गज कलाकार हैं। 600 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 8500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।

kalki 2898 ad,kalki 2898 ad movie,prabhas,amitabh bachchan,deepika padukone,kill,kill movie,lakshya lalwani,raghav juyal,karan johar

‘किल’ में लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की है मुख्य भूमिका

निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'किल' शुक्रवार (5 जुलाई) को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसके दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। पहले दिन 1.25 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.90 करोड़ रुपए कमाए। इसके बाद फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 3.15 करोड़ रुपए हो गया है।

'किल' के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। करण ने गुनीत मोंगा के साथ मिलकर यह फिल्म बनाई है। टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर लक्ष्य लालवानी फिल्म के हीरो हैं, जबकि राघव जुयाल ने विलेन की भूमिका निभाई है। तान्या मानिकतला, अभिषेक चौहान, आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और अद्रिजा सिन्हा भी अहम भूमिका निभाते नजर आए।

फिल्म महज 10 से 20 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। फिल्म का प्रीमियर पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसने खूब वाहवाही लूटी। हाल ही ब्लॉकबस्टर फिल्म सीरीज 'जॉन विक' के डायरेक्टर ने ‘किल’ के हॉलीवुड रीमेक का ऐलान भी कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क