न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘तनु वेड्स मनु 3’ में ट्रिपल रोल करेंगी कंगना, इस पंजाबी सिंगर ने दी एक्ट्रेस को पोल खोलने की धमकी

एक्ट्रेस कंगना रनौत को 'तनु वेड्स मनु' मूवी ने बॉलीवुड में खास पहचान दिलाई थी। इसका दूसरा पार्ट भी सुपरहिट रहा। अब कहा जा रहा है कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Oct 2024 7:53:56

2 News : ‘तनु वेड्स मनु 3’ में ट्रिपल रोल करेंगी कंगना, इस पंजाबी सिंगर ने दी एक्ट्रेस को पोल खोलने की धमकी

एक्ट्रेस कंगना रनौत को 'तनु वेड्स मनु' मूवी ने बॉलीवुड में खास पहचान दिलाई थी। इसका दूसरा पार्ट भी सुपरहिट रहा। अब कहा जा रहा है कि इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की तैयारी हो रही है। निर्देशक आनंद एल राय और उनके राइटिंग पार्टनर हिमांशु शर्मा ने 'तनु वेड्स मनु 3' की कहानी को अंतिम रूप दे दिया है। फिल्म कॉमेडी, रोमांस और नाटक के अपने अनूठे मिश्रण को बनाए रखते हुए वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पिछले दो भाग समाप्त हुए थे।

फिल्म में कंगना को ट्रिपल रोल में दिखाया जाएगा। यह विचार 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में उनकी दोहरी भूमिका के बाद आया है। एक बार फिर कंगना संग साउथ इंडियन स्टार आर माधवन की जोड़ी देखने को मिलेगी। एक अंदरूनी सूत्र ने पिंकविला को बताया कि कंगना अपने करिअर की पहली ट्रिपल भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं और पूरी कहानी का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। आनंद फिलहाल फिल्म 'तेरे इश्क में' पर काम कर रहे हैं।

इसके पूरा होने के बाद वे कंगना की फिल्म पर काम शुरू करेंगे। शूटिंग 2025 के मध्य में शुरू हो सकती है। फिल्म के 2026 में एक महत्वपूर्ण नाटकीय आकर्षण बनने की उम्मीद है। इस बीच, कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि 'तनु वेड्स मनु' साल 2011 और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' 2015 में आई थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,tanu weds manu 3 movie,anand l rai,madhavan,kangana triple role,jasbir jassi,punjabi singer jasbir jassi

पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने कंगना रनौत के बयान पर निकाली भड़ास

कंगना अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। इस चक्कर में वह कई हस्तियों से पंगा ले चुकी हैं। कंगना अब हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की लोकसभा सांसद भी हैं। उन्होंने हाल ही वहां एक रैली में कहा था कि नशे की लत है और पंजाब के युवा शराब के आदी हैं, जबकि हिमाचल इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने हिमाचल के युवाओं से पंजाब के लोगों से प्रभावित न होने का भी आग्रह किया।

अब इस बयान पर मशहूर पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी भड़क गए और कंगना को धमकी दे डाली। 'दिल ले गई कुड़ी', 'लौंग दा लश्कारा' जैसे कई हिट गाने वाले जस्सी ने कहा कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, कंगना ऐसा करना बंद कर दें। मैं अब यह कहने के लिए मजबूर हूं क्योंकि वह पंजाब को बहुत ज्यादा निशाना बना रही हैं।

एक बार वह दिल्ली में मेरी कार में मेरे और एक फीमेल फ्रेंड के साथ शराब पीकर बैठी थीं और उनका खुद पर कोई कंट्रोल नहीं था। उन्होंने जितनी शराब और ड्रग्स का सेवन किया है, मुझे नहीं लगता कि किसी और ने किया होगा। अगर कंगना पंजाब के बारे में बात करना बंद नहीं करेंगी तो मैं उनकी सारी पोल खोल दूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री