न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अथिया-राहुल के जीवन में जल्द होगी खुशियों की बरसात, ‘लक्ष्मण’ ने 37 साल बाद ‘उर्मिला’ से मिलवाया

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने पिछले साल जनवरी में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी रचाई थी। अब जल्द ही उनकी जिंदगी में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Nov 2024 7:13:07

2 News : अथिया-राहुल के जीवन में जल्द होगी खुशियों की बरसात, ‘लक्ष्मण’ ने 37 साल बाद ‘उर्मिला’ से मिलवाया

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने पिछले साल जनवरी में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी रचाई थी। अब जल्द ही उनकी जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी आने वाली है। कपल पेरेंट्स बनने वाला है। उन्होंने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर यह गुड न्यूज शेयर की है। राहुल-अथिया ने आज शुक्रवार (8 नवंबर) को पोस्ट में लिखा, “हमारा खूबसूरत वरदान जल्द आने वाला है। 2025.” खास बात ये है कि राहुल की शादी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हुई थी। अब जब उन्होंने यह बच्चे की खुशखबरी बताई है तो भी वे ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं।

राहुल फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ही हैं। वे इंडिया ए की ओर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेल रहे हैं। राहुल की पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने लिखा, “OMG! बधाई हो! मैं आप लोगों के लिए बहुत खुश हूं।” रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और हुमा कुरैशी ने दिल वाली इमोजी बनाई। अथिया के भाई अहान इमोशनल हो गए। अथिया के पिता सुनील शेट्टी इन दिनों माधुरी दीक्षित के साथ ‘डांस दीवाने’ को जज कर रहे हैं।

बता दें राहुल और अथिया ने कई सालों तक डेटिंग की थी, लेकिन उन्होंने रिश्ते को लंबे समय तक गुप्त रखा। दोनों ने साल 2020 में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रिश्ते को ऑफिशियल किया था और उसके बाद से अक्सर रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते हुए नजर आने लगे। उन्होंने महाराष्ट्र के खंडाला में सुनील शेट्टी के आलीशान फार्महाउस में पारंपरिक समारोह में शादी की थी। फिर कई फोटो और वीडियो शेयर किए थे। शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्त ही पहुंचे थे।

‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ बने सुनील लहरी ने अंजलि व्यास के साथ शेयर किया वीडियो

साल 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल 'रामायण' को लोग आज तक नहीं भूले। इसका एक-एक किरदार हिट हो गया था। इस बीच, ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने फैंस को सरप्राइज देते हुए 37 साल बाद उनकी पत्नी ‘उर्मिला’ का रोल करने वालीं एक्ट्रेस अंजलि व्यास से मिलवाया। सुनील ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

इसमें सुनील कहते हैं, “रामायण में इन्हें 14 साल के लिए छोड़कर हम वनवास के लिए चले गए थे। तो इन्होंने भी हमसे और आप सबसे बदला ले लिया है। ये 30 साल के लिए हम सबको छोड़कर ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं। अब ये मुंबई आ गई हैं। इसके बाद अंजलि कहती हैं, “पता चला कि फैंस मुझे बहुत याद कर रहे थे, इसलिए रामजी की कृपा से यहां आ गई और मैं इसलिए और ज्यादा खुश हूं कि आप लोगों से मैं लक्ष्मणजी के साथ मिल रही हूं।”

बता दें अंजलि को पहले ‘सीता’ के किरदार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन बाद में इस रोल के लिए एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को चुना गया। अंजलि ने ‘रामायण’ के बाद एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली। वह परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री