कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर हाल ही में एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें अभिनेता के के मेनन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वीडियो वायरल होते ही एक्टर ने खुद सामने आकर सफाई दी और साफ कहा कि उन्होंने इस कैंपेन के लिए कोई शूटिंग नहीं की है। उनका दावा है कि क्लिप को उनकी अनुमति के बिना एडिट करके इस्तेमाल किया गया है।
के के मेनन का बयान
वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में के के मेनन ने लिखा – “स्पष्ट कर दूं कि इस विज्ञापन में मैंने अभिनय नहीं किया है। यह मेरी ‘स्पेशल ऑप्स’ सीरीज के प्रमोशन की एक पुरानी क्लिप है, जिसे काट-छांट कर कांग्रेस के कैंपेन में जोड़ दिया गया है। यह सब मेरी इजाज़त के बिना किया गया है।”














