न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस को बाल कटाने पर समझ लिया गया लेस्बियन, विक्की ने शेयर किया ‘छावा’ से अपना नया लुक

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने हाल ही अपनी फिल्म 'हिसाब बराबर' के प्रमोशन के दौरान एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। कीर्ति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Feb 2025 8:13:21

2 News : इस एक्ट्रेस को बाल कटाने पर समझ लिया गया लेस्बियन, विक्की ने शेयर किया ‘छावा’ से अपना नया लुक

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने हाल ही अपनी फिल्म 'हिसाब बराबर' के प्रमोशन के दौरान एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। कीर्ति ने बताया कि कैसे सिर्फ हेयरकट बदलने पर लोगों ने उनकी सेक्शुअलिटी पर सवाल उठाए और उन्हें लेस्बियन समझ लिया। कीर्ति ने एक इंटरव्यू में कहा कि जैसे ही मैंने फिल्म 'हिसाब बराबर' की शूटिंग खत्म की, मैं घर गई और अपने बाल कटवा लिए। मुझे लगा कि बाल बहुत कलर हो गए हैं, इन्हें काट लेना चाहिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आने लगे।

लोगों को लगा कि मैंने अपने बाल छोटे कर लिए हैं, तो मैं लेस्बियन हूं। कई लोगों ने यह तक कह दिया कि मैं जल्द ही इस बात की घोषणा करने वाली हूं कि मैं समलैंगिक हूं। अगर मेरे बाल लंबे हैं तो मैं लेस्बियन नहीं हूं। क्या किसी की सेक्शुअलिटी का अंदाजा सिर्फ उनके हेयरकट से लगाया जा सकता है? मेरे छोटे बाल देखकर कई महिलाओं ने मुझे मैसेज किए कि मैंने उन्हें इंस्पायर किया है। मैसेज में उन महिलाओं ने कहा कि वे भी लंबे समय से अपने लुक को बदलना चाहती थीं, लेकिन समाज के डर से नहीं कर पा रही थीं।

बालों को लेकर भी लोगों पर बहुत प्रेशर होता है। सोशल प्रेशर है। फैमिली का प्रेशर है। ग्लैमर वाली इस इंडस्ट्री में रहते हुए और एक एक्ट्रेस होने के नाते मेरे लिए बालों को छोटा कराना बहुत बहादुरी वाला काम था। कीर्ति अब हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' में नजर आएंगी। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी और इसकी बॉक्स ऑफिस पर जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' से भिड़ंत होगी। कीर्ति 'मिशन मंगल', 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'इंदु सरकार' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

विक्की कौशल व रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को होगी रिलीज

विक्की कौशल इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'छावा' को लेकर लाइमलाइट में हैं। विक्की अपने लुक्स से सबका ध्यान खींच रहे हैं। विक्की ने आज बुधवार (5 फरवरी) को 'छावा' से एक और लुक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें विक्की का चेहरा खून से सना है और आंखों से गुस्सा छलक रहा है। विक्की ने पोस्टर को कैप्शन के साथ साझा किया, “मिलते हैं छावादिवस पर।” ‘छावा’ एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म में विक्की मराठा साम्राज्य के संस्थापक के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। ‘छावा’ का अभी कुछ दिनों पहले ट्रेलर रिलीज हुआ था।

यह सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया था। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना समेत कई मराठी नेताओं ने ‘छावा’ के मेकर्स से ट्रेलर में दिखाए गए विवादित सीन हटाने की मांग की थी। भारी विरोध को देखने के बाद डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने मूवी के गाने से विक्की और रश्मिका का 'लेजिम' डांस सीन को हटाने का फैसला लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा