न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बैडएस रविकुमार’ में हिमेश के साथ काम करने पर ऐसा बोलीं कीर्ति, अब OTT पर ले सकते हैं ‘बेबी जॉन’ का मजा

हाल ही एक्टर, सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की मूवी ‘बैडएस रविकुमार’ रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में 7 फरवरी को रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 12:05:49

2 News : ‘बैडएस रविकुमार’ में हिमेश के साथ काम करने पर ऐसा बोलीं कीर्ति, अब OTT पर ले सकते हैं ‘बेबी जॉन’ का मजा

हाल ही एक्टर, सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की मूवी ‘बैडएस रविकुमार’ रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में 7 फरवरी को रिलीज हुई मूवी ने बढ़िया ओपनिंग ली, लेकिन बाद में फिल्म ट्रैक से उतर गई। लोगों को इसके डायलॉग और एक्शन सीन काफी पसंद आए। इस फिल्म एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी की भी अहम भूमिका है। ट्रेलर में जब कीर्ति नजर आई तो लोग चौंक गए थे। कीर्ति का मानना है कि वह और हिमेश एकदम अलग हैं। ऐसे में उनकी फिल्म में होना सबके लिए शॉकिंग हो सकता है।

कीर्ति ने न्यूज18 शोशा के साथ बातचीत में कहा कि मैं समझती हूं कि लोगों को वैसा क्यों फील हो रहा होगा। उनको लग रहा होगा कि क्या मुझे सही दिखा था? जाकर ट्रेलर देखा होगा कि मैं हूं या नहीं। जब ‘बैडएस रविकुमार’ के लिए मुझे अप्रोच किया गया तो मैं खुद चौंक गई थीं। हिमेश और मैं पैरलल दुनिया में रहते हैं। दोनों कैसे मिल सकती हैं? मुझे याद है कि कुछ डायलॉग्स थे जिन्हें मैं इम्प्रूव करना चाहती थी, उनमें कुछ ऐड करना चाहती थी, उनमें से कुछ हटाना चाहती थी या उन्हें अलग तरह से बोलना चाहती थी और हिमेश ने मुझे ना कह दिया।

बस ऐसा था कि करना हो तो ऐसे ही करो वरना छोड़ दो। उन्होंने एक बात साफ कर दी थी कि अगर मैं फिल्म के लिए हां बोलती हूं तो मुझे चीजें उनके हिसाब से करनी होंगी या फिर फिल्म ना करूं। तब मुझे लगा कि मैं ये फिल्म करूंगी। हमारे पास जो है उससे मत उलझो। मुझे बुरा नहीं लगा। मैं खुश थी कि यहां कोई है जिसे पता है कि वह क्या कर रहा है। मुझे लग रहा था कि फिल्म मेरे करिअर पर क्या असर डालेगी? मेरे दर्शक क्या सोचेंगे। मैं जो कर रही हूं, उसमें शॉक वैल्यू वापस लाना चाहती थीं।

kirti kulhari,actress kirti kulhari,himesh reshammiya,actor himesh reshammiya,kirti himesh,badass ravikumar,baby john,prime video,baby john ott,varun dhawan

‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन के साथ हैं वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश

एक्टर वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन पिछले साल क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद अब मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। फिल्म को 56 दिनों के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है। ‘बेबी जॉन’ के मेकर्स ने मंगलवार (18 फरवरी) देर रात फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया।

इसमें जानकारी शेयर की गई कि फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया गया है। प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में वरुण के साथ दोनों एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी नजर आईं। तीनों कलाकार मजेदार स्टाइल में गाते हुए बता रहे हैं कि फिल्म अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में जैकी श्रॉफ की भी अहम भूमिका थी। जवान फेम एटली की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह सिनेमाघरों में फ्लॉप रही।

इसका नेट कलेक्शन 36 करोड़ रुपए रहा था। वहीं वर्ल्डवाइड 56 करोड़ का बिजनेस किया था। यह साल 2024 की बड़े बजट की फिल्मों में से एक रही थी। बताया जा रहा है कि इसका बजट 180 करोड़ रुपए था। बता दें कि 'बेबी जॉन' को कलीस ने निर्देशित किया है, वहीं एटली इसके निर्माता हैं।

<

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ