न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस की चपेट में आईं एक्ट्रेस किरण खेर, तीन साल पहले हुई थी मल्टीपल मायलोमा नाम की बीमारी

कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर देश में बढ़ना शुरू हो गई है। जो की चिंता का विषय है। इस बीच बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस किरण खेर को लेकर एक खबर सामने आ रही है जिसमें ये बताया गया है कि वो कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। किरण ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Mar 2023 11:30:16

कोरोना वायरस की चपेट में आईं एक्ट्रेस किरण खेर, तीन साल पहले हुई थी मल्टीपल मायलोमा नाम की बीमारी

कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर देश में बढ़ना शुरू हो गई है। जो की चिंता का विषय है। इस बीच बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस किरण खेर को लेकर एक खबर सामने आ रही है जिसमें ये बताया गया है कि वो कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। किरण ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

उन्होंने ट्विटर लिखा, 'मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। इसलिए जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है वे कृपया अपना टेस्ट कराएं।' बता दें, तीन साल पहले ही किरण खेर को ब्लड कैंसर हुआ था। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस काफी चिंतित हो गए है। सभी लोग लगातार किरण के ट्वीट पर कमेंट करते हुए उनके हेल्थ के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।

तीन साल हुई थी मल्टीपल मायलोमा नाम की बीमारी

तीन साल पहले 68 साल की एक्ट्रेस किरण खेर को इस बात की जानकारी मिली थी कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा नाम की बीमारी है। मल्टीपल मायलोमा एक तरह का ब्लड कैंसर है। एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना इलाज करवाया और इस कैंसर को मात दी। खुद अभिनेत्री के पति अभिनेता अनुपम खेर ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि किरण खेर ने कैंसर के खिलाफ जंग जीत ली है। यह जीत उनकी सबसे बड़ी जीत है।

बताते चलें कि किरण खेर ने साल 1983 में आई पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन पांच साल काम करने के बाद किरण खेर को 1988 में आई 'पेस्तोंजी' से बॉलीवुड में एंट्री मिली। इसके बाद किरण खेर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह एक के बाद एक हिट फिल्में देते चली गईं। किरण मशहूर अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी हैं। साल 1985 में दोनों ने शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम जल्द ही विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह इमरजेंसी में भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका