न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 'शाका लाका बूम बूम' एक्टर किंशुक की हुई शादी, अजय-रणवीर के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने की सगाई

लोकप्रिय टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' में ‘संजू’ का रोल कर सबका दिल जीतने वाले एक्टर किंशुक वैद्य विवाह बंधन में बंध...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Nov 2024 11:10:00

2 News : 'शाका लाका बूम बूम' एक्टर किंशुक की हुई शादी, अजय-रणवीर के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने की सगाई

लोकप्रिय टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' में ‘संजू’ का रोल कर सबका दिल जीतने वाले एक्टर किंशुक वैद्य विवाह बंधन में बंध गए हैं। किंशुक ने शुक्रवार (22 नवंबर) को अलीबाग में अपनी गर्लफ्रेंड दीक्षा नागपाल के साथ शादी कर ली। दीक्षा कोरियोग्राफर हैं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी की। किंशुक पगड़ी के साथ पारंपरिक कपड़ों में जंच रहे थे। दीक्षा महाराष्ट्रीयन दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

किंशुक बारात के साथ आते ही दोस्तों के साथ डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में उनके दोस्त दुल्हन के स्वागत के लिए तैयार होते समय खूब नाच रहे हैं। ‘राधाकृष्ण’ फेम सुमेध मुदगलकर ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो शेयर कीं। उन्होंने समारोह के अंदर के कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं, जो फैंस को खुश होने का मौका दे रहे हैं।

सुमेध ने कैप्शन में लिखा, “शादी के सीन क्रेजी करने वाले हैं।” शादी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से सुमेध के साथ हिमांशु सोनी, हिबा नवाब, शाहीर शेख भी मौजूद थे। बता दें कि किंशुक और दीक्षा कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने इंस्टाग्राम पर सगाई के बारे में जानकारी शेयर की थी। यह भी करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में ही हुई।

एक्ट्रेस शाजान पदमसी ने मूवी मैक्स सिनेमाज कंपनी के CEO के साथ की सगाई

मॉडल व एक्ट्रेस शाजान पदमसी ने हाल ही में आशीष कनकिया के साथ सीक्रेट तरह से सगाई की है। वहीं अब सगाई की फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। आशीष कांकिया ग्रुप के निदेशक और मूवी मैक्स सिनेमाज कंपनी के सीईओ हैं। शादी अगले साल होगी। शाजान ने सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “तुम्हारे साथ अपनी जिंदगी बिताने का इंतजार नहीं कर सकतीं।” एक फोटो में आशीष अपने घुटनों पर बैठकर शाजान को रिंग पहनाते दिख रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में कपल कैमरे के लिए हैप्पी पोज दे रहा है। बता दें कि 13 नवंबर को एक प्राइवेट जगह पर आशीष ने शाजान को प्रपोज किया था। ये जगह फूलों से सजाई गई थी। साथ ही एक दीवार पर उनकी ढाई साल के रिश्ते की सारी तस्वीरें लगाई गई थीं। शाजान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2009 में फिल्म ‘रॉकेट सिंह’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इस फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर की थी। शाजान एक्टर अजय देवगन के साथ फिल्म ‘दिल तो बच्चा है जी’ में भी नजर आई थीं। उन्होंने ‘मसाला’, ‘हाउसफुल 2’, ‘ऑरेंज’, ‘पागलपन’, ‘सॉलिड पटेल्स’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार