न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल का शो छोड़ने को लेकर कीकू ने तोड़ी चुप्पी, इस एक्टर ने खरीदा घर, दिखाई गृह प्रवेश की झलक

कॉमेडियन कीकू शारदा (49) को मनोरंजन जगत में लंबा समय हो चुका है। कीकू ने टीवी की दुनिया में एक्टिंग से अपना करिअर शुरू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Oct 2025 1:23:03

2 News : कपिल का शो छोड़ने को लेकर कीकू ने तोड़ी चुप्पी, इस एक्टर ने खरीदा घर, दिखाई गृह प्रवेश की झलक

कॉमेडियन कीकू शारदा (49) को मनोरंजन जगत में लंबा समय हो चुका है। कीकू ने टीवी की दुनिया में एक्टिंग से अपना करिअर शुरू किया था। कीकू कॉमेडियन के रूप में मशहूर हैं और उन्हें खास मुकाम दिलाने में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ने अहम भूमिका निभाई। वे पिछले दिनों नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में धमाल मचाते दिखे। हालांकि अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का ऑफर मिलने से उन्हें कपिल का शो बीच में छोड़ना पड़ा। ऐसे में सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जाने लगी कि उन्होंने कपिल से दूरी बना ली है और वे शायद अब कभी उनके शो में नजर नहीं आएं।

अब इस बारे में कीकू ने चुप्पी तोड़ी है। हाल ही ‘राइज एंड फॉल’ से कीकू का सफर खत्म हो गया। कीकू ने जूम के साथ बातचीत में कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मुझे कपिल का शो बहुत पसंद है और ऐसा कभी नहीं होने वाला कि मैं ये शो छोड़ के जाऊंगा। मेरा मतलब मुझे बहुत प्यार है इस शो से और पता नहीं ये बात कैसे इतनी बड़ी हो गई और मैं जब बाहर आया तब मुझे पता चला कि लोग ये सब बातें कर रहे थे कि मैंने शो छोड़ दिया है। मैं क्यों छोड़ूंगा यार। मेरा मतलब है कि मैं वास्तव में उस शो में बहुत एंजॉय करता हूं। उस स्टेज के ऊपर आकर इतनी जादुई चीजें हुई हैं और इतना जादू क्रिएट होता है और इतनी कमाल की और इतनी खूबसूरत टीम है।

मैं 13 साल से ये काम कर रहा हूं और मैं तो मतलब जब तक ये शो चलेगा मैं तो रहूंगा। बता दें कीकू, कपिल के साथ 'कॉमेडी सर्कस' के दिनों से काम कर रहे हैं और अब तक साथ हैं। दोनों ने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', फिर 'द कपिल शर्मा शो' और इसके बाद 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीनों सीजन में साथ काम किया है। ऐसे में उनके बीच जबरदस्त बोंडिंग हो चुकी है। कीकू को जो भी रोल मिलता है वे उसमें जबरदस्त तरीके से हंसी का तड़का लगाकर जान फूंक देते हैं। कीकू ने एफआईआर, अकबर बीरबल जैसे टीवी शो और कुछ फिल्मों में भी अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी है।

अभिषेक कुमार ने मुंबई में सपनों का आशियाना खरीद पूरी की माता-पिता की इच्छा

एक्टर अभिषेक कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर लाइमलाइट में छाए रहते हैं। अभिषेक को 'बिग बॉस 17' और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शो से काफी शौहरत मिली। इसके बाद से उनकी फैन फॉलोइंग में तगड़ा इजाफा हुआ है। अब अभिषेक के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। अभिषेक ने मुंबई में अपना सपनों का आशियाना खरीद लिया है। उन्होंने नए घर में गृह प्रवेश किया, जिसकी झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

अभिषेक ने अपने परिवार को ध्यान में रखते हुए एक आलीशान फ्लैट लिया है। अब तक वे किराये के घर मे रह रहे थे। उनकी काफी समय से इच्छा थी कि वो अपने पेरेंट्स के लिए घर खरीदें। कुछ समय पहले उन्होंने शेयर किया था कि माता-पिता चाहते हैं कि मुंबई में उनका अपना आशियाना हो। उन्होंने विधि विधान से पूजा करके नए घर में गृह प्रवेश किया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में अभिषेक ने पिंक कलर का कुर्ता पहना हुआ है और अपने पेरेंट्स और फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं।

नए घर की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। इस पोस्ट के साथ अभिषेक ने कैप्शन में लिखा, “ईश्वर के आशीर्वाद से नए आंगन में पहला कदम - सपनों का घर अब अपना है।” इसके साथ ही उन्होंने फैंस को इतना प्यार देने के लिए थैंक्स भी बोला। अभिषेक इन दिनों अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के साथ कपल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में हिस्सा ले रहे हैं। अभिषेक ने टीवी शो 'उड़ारिया' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह