न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कीकू शारदा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ पकड़ा दूसरा शो! TMKOC की इस एक्ट्रेस का 15 साल बाद तलाक

मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा (49) कई सालों से दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो से जुड़े हुए हैं। वे अलग-अलग किरदार निभाकर लोगों का भरपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 1:28:54

2 News : कीकू शारदा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ पकड़ा दूसरा शो! TMKOC की इस एक्ट्रेस का 15 साल बाद तलाक

मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा कई सालों से दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो से जुड़े हुए हैं। वे अलग-अलग किरदार निभाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। उनका कॉमेडी स्टाइल काफी लोकप्रिय है। इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन चल रहा है। इसमें भी कीकू अहम हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन अब वे शो से ब्रेक लेने वाले हैं। कीकू कुछ दिनों के लिए दिखाई नहीं देंगे।

कुछ दिनों पहले शो के सेट पर कीकू और साथी कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का आपस में बहस करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। ऐसे में कहा जा रहा था कि कीकू ने इसी वजह से शो से ब्रेक लिया है। हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल कीकू एक नए रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस शो की शूटिंग आज बुधवार (3 सितंबर) से शुरू होगी। इसी के चलते कीकू ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से ब्रेक लिया है। इसकी जानकारी 'राइज एंड फॉल' से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को दी है।

कीकू जब तक नए शो के हाउस में रहेंगे, तब तक वो कुछ दिनों के लिए कपिल के शो में दिखाई नहीं देंगे। 'राइज एंड फॉल' एक नया रियलिटी शो है, जिसे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह शो कपिल के शो को कड़ी टक्कर देगा। इसे 'शार्क टैंक' फेम मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट करेंगे। शो का कॉन्सेप्ट ‘बिग बॉस’ से मिलता-जुलता है। कीकू को शो के प्रोमो में ‘रूलर्स’ के ग्रुप में दिखाया गया है, जो एक आलीशान पेंटहाउस में रह रहे हैं।

उनकी कॉमेडी और रणनीति का मिश्रण इस शो को और भी दिलचस्प बना सकता है। हालांकि कपिल ने सीधे तौर पर कीकू के नए शो में जाने पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने यह बात साफ कर दी है कि कपिल इस फैसले से पूरी तरह वाकिफ हैं और दोनों के बीच कोई दिक्कत नहीं है। कपिल अपनी टीम के हर सदस्य के लिए खुश होते हैं, जब उन्हें कोई नया प्रोजेक्ट मिलता है।

kiku sharda,cdmedian kiku sharda,the great indian kapil show,kapil sharma,rise and fall show,simple kaul,actress simple kaul,rahul loomba,simple rahul,tmkoc

टीवी एक्ट्रेस सिंपल कौल और राहुल लूंबा आपसी सहमित से हुए अलग

सिंपल कौल छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘शरारत’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, और ‘जिद्दी दिल माने ना’ जैसे लोकप्रिय सीरियल में काम कर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। फिलहाल उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी खबर आ रही है, जिससे फैंस का दिल टूट जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंपल ने 15 साल की शादी तोड़ दी है। बताया जा रहा है कि सिंपल पति राहुल लूंबा से तलाक ले रही हैं।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सिंपल और राहुल ने अलग होने का फैसला किया है। सिंपल ने हाल ही में तलाक के लिए अर्जी दी है। ईटाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सिंपल ने तलाक के फैसले की पुष्टि की है। सिंपल बताती हैं, “यह बहुत हाल ही की बात है। यह आपसी सहमति से हुआ है और हम बहुत मैच्योर इंसान हैं। हम एक परिवार से बढ़कर हैं। मेरे दिमाग में यह बात नहीं आती कि यह सब हो चुका है क्योंकि मैं इस व्यक्ति को इतने सालों से जानती हूं। जब आप शादी करते हैं, तो आपका साथी, आपका परिवार और यह सब ऐसे ही रहता है। मुझे नहीं पता कि लोग कैसे अलग हो जाते हैं।

यह मेरे दिमाग में नहीं आता। मैं प्यार से जीती हूं और मैं अपने जीवन में ढेर सारे प्यार, ढेर सारी खुशियों और आध्यात्मिक जागरूकता के साथ चलती हूं। मैं इसी तरह जीती हूं।” उल्लेखनीय है कि सिंपल का जन्म मुंबई में हुआ था और साल 2002 में एकता कपूर के सीरियल ‘कुसुम’ से अपने करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कॉमेडी सीरियल शरारत, ‘खिचड़ी’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘सास बिना ससुराल’ और TMKOC जैसे कई शो में नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश