न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नया साल मनाने के लिए एकसाथ निकले सिद्धार्थ-कियारा, पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की जीवनी पर बनेगी फिल्म!

अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 12:46:31

नया साल मनाने के लिए एकसाथ निकले सिद्धार्थ-कियारा, पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की जीवनी पर बनेगी फिल्म!

अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे मालदीव गए हैं। दोनों ने एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी और अपने फैंस को चीयर किया। कियारा और सिद्धार्थ एयरपोर्ट पर अलग-अलग पहुंचे लेकिन वहां से फ्लाइट पकड़ने के लिए साथ हो गए। इस दौरान कियारा का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। कियारा ने ठंडे मौसम में गरम वन पीस ड्रेस पहनी हुई थी। कियारा ने लुक को ब्रांडेड बैग और शानदार हील बूट्स के साथ टीम अप किया था। कियारा बार्बी डॉल जैसी लग रही थीं।

सिद्धार्थ जींस टी शर्ट के साथ जैकेट पहने दिखाई दिए। सिद्धार्थ ने कैजुअल शूज और सनग्लासेज के साथ लुक को कंप्लीट किया था। दोनों ने अपने चेहरों को मास्क से कवर किया हुआ था। उल्लेखनीय है कि कियारा और सिद्धार्थ शेरशाह फिल्म की शूटिंग के समय से ही अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को अभी तक ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है। हाल ही सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों अगले साल विवाह बंधन में बंध सकते हैं। यह पेयर भी कैटरीन कैफ और विक्की कौशल की जैसे अपने रिश्ते का ज्यादा प्रचार नहीं कर रहा है।

राजेश खन्ना के जीवन पर बनने वाली फिल्म का डायरेक्शन करेंगी फराह खान

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार माने जाने वाले दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की 29 दिसंबर को 79वीं बर्थ एनिवर्सरी है। काका के नाम से मशहूर राजेश ने लगातार 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। वे अपने जबरदस्त स्टाइल और एक्टिंग के चलते फैंस की यादों में आज भी जिंदा हैं। इस बीच राजेश को चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। उनकी जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। यह फिल्म उन पर लिखी गई किताब 'डार्क स्टार : द लोनलीनेस ऑफ बीइंग राजेश खन्ना' पर आधारित होगी। इसका निर्माण निखिल द्विवेदी करेंगे। इसे स्टार कोरियोग्राफर फराह खान डायरेक्ट करेंगी। निखिल ने किताब के राइट्स हासिल कर लिए हैं। जल्द ही काम शुरू होगा। राजेश ने चेतन आनंद की फिल्म आखिरी खत (1966) से डेब्यू किया था। उन्होंने 1973 में डिंपल कपाड़िया के साथ शादी की।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर