Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कियारा ने लिया इनका नाम तो हो गईं ट्रॉल, पीवी सिंधु के रिसेप्शन में पहुंचे ये फिल्मी सितारे, देखें...

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की पिछली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ जून 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Dec 2024 2:19:10

2 News : कियारा ने लिया इनका नाम तो हो गईं ट्रॉल, पीवी सिंधु के रिसेप्शन में पहुंचे ये फिल्मी सितारे, देखें...

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की पिछली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ जून 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थीं। लोगों को कियारा-कार्तिक की जोड़ी और फिल्म पसंद आई थी। कियारा के फैंस अब उनकी अगली फिल्म ‘गेम चेंजर’ का इंतजार कर रहे हैं। यह 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का गाना ‘धोप’ सामने आया, जो सोशल मीडिया पर छा गया। इस गाने में कियारा और साउथ इंडियन एक्टर राम चरण थिरकते नजर आ रहे हैं।

इस बीच कियारा ने मंगलवार (24 दिसंबर) को इस गाने की पहली डांस रिहर्सल का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही कियारा ने गाने के कोरियोग्राफर मास्टर जानी का जिक्र किया। जानी का नाम देख लोग कियारा पर बुरी तरह भड़क गए। कियारा ने लिखा, “मुझे याद हैं जब मैंने जानी मास्टर की कोरियोग्राफी देखी और सोच रही थी कि कैसे होगा, लेकिन यही हमारे काम की खूबसूरती भी है, हमेशा कुछ नया सीखते रहना। यूजर्स को जानी का नाम रास नहीं आया। उन्होंने कमेंट कर पूछा कि जिस इंसान पर POCSO एक्ट के तहत केस हुआ, उस व्यक्ति का जिक्र करना ठीक नहीं।

एक यूजर ने लिखा, “एक्टर्स को किसी भी चीज से फर्क नहीं पड़ता।’ दूसरे ने लिखा, “कियारा ने ये क्यों लिखा है, खासकर तब जब जानी को जमानत देने पर हुए हंगामे के बाद उनका राष्ट्रीय पुरस्कार भी वापस ले लिया गया था।” तीसरे यूजर ने कियारा की नैतिकता पर सवाल उठाए। कियारा ने ट्रॉल होने के बाद पोस्ट में एडिट कर जानी का नाम हटा दिया। कियारा ने लिखा, “मुझे याद है जब मैंने कोरियोग्राफी देखी थी…’

कियारा ने बताया कि ये पहली बार था जब उन्होंने किसी फिल्म में गाने के लिए 13 दिन तक शूट किया है। बता दें तेलुगू कोरियोग्राफर जानी मास्टर यानी शेख जानी बाशा पर एक लड़की ने शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। POCSO के तहत मामला दर्ज होने के बाद स्पेशल ऑपरेशन टीम (एसओटी) ने उन्हें 19 सितंबर को गोवा में गिरफ्तार कर लिया था।

दिग्गज शटलर पीवी सिंधु ने हाल ही की है बिजनेसमैन वेंकट दत्ता साईं के साथ शादी

दो ओलंपिक में पदक जीतने वालीं भारत की टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को उदयपुर में हैदराबाद के बिजनेसमैन वेंकट दत्ता साईं के साथ शादी कर ली। इस कपल ने मंगलवार (24 दिसंबर) को हैदराबाद में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अधिकतर दिग्गजों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर पार्टी से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

चिरंजीवी वेडिंग रिसेप्शन में ब्लू टी-शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए। उन्होंने स्टेज पर जाकर न्यूली वेड कपल को शादी की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई। तमिल सुपरस्टार अजित कुमार पत्नी शालिनी और दोनों बच्चे अनुष्का और आद्विक के साथ पहुंचे। अजित ब्लैक ब्लेजर और व्हाइट शर्ट में डैशिंग लग रहे थे। शालिनी ने पीच कलर का आउटफिट पहना था। अनुष्का रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आद्विक ने फ्लोरल कुर्ता पहना था।

सुपरस्टार नागार्जुन ने भी रिसेप्शन में शामिल होने के लिए समय निकाला। उन्होंने ब्लैक शर्ट और ब्लू पैंट पहनी थी। राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी बेबी पिंक कलर की एथेनिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पैप्स को मुस्कुराते हुए पोज दिया। मृणाल ठाकुर को भी स्पॉट किया गया। उन्होंने रॉयल ब्लू कलर का फ्लोरल लहंगा कैरी किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका