Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कियारा ने किया पति सिद्धार्थ की मूवी ‘परम सुंदरी’ का रिव्यू, ‘एक चतुर नार’ का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की मच अवेटेड मूवी ‘परम सुंदरी’ शुक्रवार (29 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की बॉक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Aug 2025 8:47:10

2 News : कियारा ने किया पति सिद्धार्थ की मूवी ‘परम सुंदरी’ का रिव्यू, ‘एक चतुर नार’ का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की मच अवेटेड मूवी ‘परम सुंदरी’ शुक्रवार (29 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया शुरुआत रही। इसने पहले दिन 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। जिस हिसाब से फैंस ने इस पर प्यार लुटाया है उसे देखते हुए माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार यानी वीकेंड पर इसमें बड़ी जंप देखने को मिलेगी। इस बीच सिद्धार्थ की पत्नी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने ‘परम सुंदरी’ का रिव्यू किया और अपने पति की स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की।

कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘परम सुंदरी’ का एक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अ फील गुड रोमांटिक कॉमेडी, जो आपके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान ला देती है। परम के रूप में @sidmalhotra पर्दे पर जादू फैला रहे थे, आपने वाकई हर बीट, हर फ्रेम पर कब्जा किया। आपकी कॉमिक टाइमिंग ने मूवी को यादगार बना दिया।” कियारा ने जान्हवी की भी जमकर तारीफ की और उनकी एक्टिंग को सराहा। कियारा ने लिखा, “@janhvikapoor सुंदरी के रूप में बहुत प्यारी लग रही हैं और आपका परफॉर्मेंस मनमोहक था।

@santha_dop डॉप आपने इसे बखूबी निभाया है, हर फ्रेम सांस रोक देने वाला था। @tusharjalota इसे एक साथ लाने के लिए बधाई, इस फिल्म के लिए पूरी टीम को बधाई! @maddockfilms.” बता दें इस फिल्म के डायरेक्टर तुषार जलोटा हैं। फिल्म नॉर्थ इंडियन लड़के और साउथ इंडियन लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ से जबरदस्त टक्कर मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों रिलीज हुई वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा हैं। हाल ही में सिद्धार्थ ने भी ‘वॉर 2’ का रिव्यू करते हुए कियारा की तारीफों के पुल बांधे थे। कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। इसी साल जुलाई में कपल पैरेंट्स बना है। कियारा ने 15 जुलाई को बेटी को जन्म दिया था।
kiara advani,actress kiara advani,sidharth malhotra,janhvi kapoor,param sundari,war 2,kiara sidharth,ek chatur naar,ek chatur naar movie,divya khosla kumar,neil nitin mukesh ‘एक चतुर नार’ में है दिव्या खोसला कुमार और नील नितिन मुकेश के अहम रोल

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार और एक्टर नील नितिन मुकेश स्टारर कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'एक चतुर नार' 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। मेकर्स ने इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया था। आज शनिवार (30 अगस्त) को उन्होंने इसका टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया। गाने में दिव्या बेमिसाल ऊर्जा और शानदार प्रदर्शन से छा गईं। जबरदस्त डांस मूव्स से लेकर ड्रम बजाते हुए उनके शानदार अंदाज ने गाने में एक अलग ही जान डाल दी।

दिव्या ने कहा कि यह गाना 'एक चतुर नार' मेरे लिए एक सशक्त और ऊर्जावान अनुभव रहा। कैलाश खेर के साथ काम करना मेरे लिए तो बहुत खुशी की बात थी, उनकी आवाज ने गाने को दमदार बना दिया है। मैं इस गाने को उन सभी महिलाओं को समर्पित करना चाहती हूं, जो आत्मविश्वास और ताकत के साथ जिंदगी जीती हैं। इसे शरण रावत और वायु ने संगीतबद्ध किया है।

यह सुनील दत्त, किशोर कुमार व सायरा बानो की फिल्म पड़ोसन के क्लासिक गाने 'एक चतुर नार' का नया वर्जन है। टी-सीरीज और मेरी गो राउंड स्टूडियोज प्रोडक्शन की इस फिल्म का डायरेक्शन उमेश शुक्ला ने किया है। इसे उमेश, आशीष वाघ और जीशान अहमद ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म कॉमेडी, थ्रिल और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका