न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सामने आया कियारा के अस्पताल में भर्ती होने का सच, जयपुर में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे अक्षय

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें कियारा के साथ तेलुगु सुपरस्टार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 7:58:39

2 News : सामने आया कियारा के अस्पताल में भर्ती होने का सच, जयपुर में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे अक्षय

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें कियारा के साथ तेलुगु सुपरस्टार राम चरण भी हैं। फिल्म के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज है और उनका इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे खूब पसंद किया गया। फिल्म के कलाकार और मेकर्स मूवी को जमकर प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में मुंबई में इसका ट्रेलर लॉन्च और प्रेस मीट इवेंट हुई। इसमें कियारा शामिल नहीं हुईं।

इसके बाद आज शनिवार (4 जनवरी) को यह खबर आई कि कियारा की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस मामले में कियारा की टीम ने एक बयान शेयर कर उनका हेल्थ अपडेट दिया है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार कियारा की टीम ने बताया है कि कियारा को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है।

कियारा को थकान के कारण आराम करने की सलाह दी गई है, क्योंकि वह लगातार काम कर रही हैं। इससे पहले इवेंट में ऑर्गेनाइजर ने यह घोषणा की थी कि कियारा अस्पताल में भर्ती होने के कारण यहां उपस्थित नहीं हो सकीं। इसके बाद कियारा के फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए थे। हालांकि कियारा शुक्रवार को रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड का वार एपिसोड में दिखाई दी थीं।

उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत भी कीं। सेट से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। गौरतलब है कि कियारा की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी, जिसमें कार्तिक आर्यन उनके हीरो थे। कियारा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने करीब दो साल पहले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की थी।

kiara advani,actress kiara advani,game changer movie,ram charan,kiara hospital,Akshay Kumar,actor akshay kumar,priyadarshan,akshay priyadarshan,bhoot bangla movie,akshay jaipur

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी लेकर आ रही है ‘भूत बंगला’ फिल्म

एक्टर अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों साथ में हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ लेकर आ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शूटिंग चल रही है। अक्षय और प्रियदर्शन ने फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। पिछले महीने मुंबई में शूटिंग के बाद अब टीम पिंकसिटी में इस हॉरर-कॉमेडी को शूट कर रही है।

बता दें अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘गरम मसाला’ जैसी सुपरहिट फिल्मों की सौगात दी है। ‘भूत बंगला’ एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो डर और हंसी का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है। अक्षय जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रियदर्शन का डायरेक्शन फिल्म को एक नया और मजेदार टच देगा। जयपुर शेड्यूल में शहर की फेमस लोकेशंस पर कई आउटडोर शूट्स शामिल हैं।

फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स फारा शेख और वेदांत बाली हैं। कहानी आकाश ए कौशिक और डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं। फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ