Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वेकेशन का मजा ले रही हैं कियारा आडवाणी, शेयर की झलकियां, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और उनके पति एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के जीवन में खुशियों की बहार आने वाली है। कपल ने इसी साल यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 11:18:17

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वेकेशन का मजा ले रही हैं कियारा आडवाणी, शेयर की झलकियां, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और उनके पति एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के जीवन में खुशियों की बहार आने वाली है। कपल ने इसी साल यह गुडन्यूज शेयर की थी। कियारा फिलहाल प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में कपल वेकेशन पर गया है। कियारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वेकेशन की झलक दिखाई है। इन्हें देख फैंस काफी खुश हैं और कमेंट्स कर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। फोटो में कियारा प्रेग्नेंसी ग्लो फ्लॉन्ट करती दिखीं। हालांकि यह पता नहीं चला है कि कियारा और सिद्धार्थ वेकेशन के लिए कहां गए हैं।

एक फोटो में कियारा अपना मील एंजॉय करती नजर आईं। नो मेकअप लुक और व्हाइट स्वेटर में कियारा आकर्षक लग रही थीं। साथ ही कियारा पूल किनारे बाथरोब पहने रिलैक्स मोड में दिखीं। उन्होंने हाई बन बनाया हुआ था। सिद्धार्थ संग पोज देती हुई कियारा की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें कियारा ने ब्राउन जैकेट पहनने के साथ ब्राउन चश्मा लगाया था। मिडिल पार्टेड हेयरबन में कियारा कमाल दिख रही थीं। सिद्धार्थ ने भी कियारा से ट्विनिंग करते हुए कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट पहना था।

कियारा ने फोटो में फूल, फ्रूट्स, पिज्जा और नेचर भी दिखाया है। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने इन तस्वीरों पर लिखा, “आपकी इवेंट के लिए ऑल द बेस्ट।” फिल्ममेकर करण जौहर ने लिखा, “गॉर्जियस कपल।” गौरतलब है कि कियारा और सिद्धार्थ ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2023 में शादी कर ली थी। शादी राजस्थान की स्वर्ण नगर की नाम से विख्यात जैसलमेर में हुई थी।

‘मैट गाला’ में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं कियारा आडवाणी

हाल ही सिद्धार्थ का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें वे पैप्स पर नाराज होते नजर आए थे। दरअसल पैपराजी सिद्धार्थ की कार के गेट के काफी पास आ गए थे। कार में कियारा बैठी थीं। ऐसे में सिद्धार्थ ने आपा खो दिया और खूब गुस्सा किया। बता दें कियारा इस साल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन शो माने जाने वाले ‘मेट गाला’ में डेब्यू करने वाली हैं। यह इवेंट 5 मई को न्यूयॉर्क में होने वाली है।

फिल्मों की बात करें तो कियारा अब ‘वॉर 2’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह ऋतिक रोशन के अपोजिट होंगी। कियारा ने प्रेग्नेंसी के चलते कुछ समय पहले फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ मूवी छोड़ दी थी। दूसरी ओर सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे ‘परम सुंदरी’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर उनके साथ पहली बार दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका