न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कियारा ने मां के रूप में ऐसे जाहिर की अपनी भावनाएं, प्रभास ने बताया कब आएगा ‘द राजा साब’ का ट्रेलर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा कुछ दिनों पहले ही माता-पिता बने हैं। उन्होंने 15 जुलाई को नन्हीं परी का स्वागत किया, जो उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 12:39:39

2 News : कियारा ने मां के रूप में ऐसे जाहिर की अपनी भावनाएं, प्रभास ने बताया कब आएगा ‘द राजा साब’ का ट्रेलर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा कुछ दिनों पहले ही माता-पिता बने हैं। उन्होंने 15 जुलाई को नन्हीं परी का स्वागत किया, जो उनके जीवन का सबसे अनमोल उपहार है। कियारा फिलहाल मदरहुड की जर्नी को बहुत एंजॉय कर रही हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है लेकिन वह अक्सर अपने इमोशंस शेयर करती रहती हैं। इस बीच कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें एक खास तस्वीर है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक लॉकेट है जिस पर 'MAMA' लिखा है। ये सिंपल सा लॉकेट भी उनके दिल के करीब है। इस स्पेशल इमोशन को उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर किया है।

कियारा बताना चाह रही है कि मां बनने का एहसास कितना खास है। वह अपनी प्यारी बिटिया के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने इमोशनल और हार्ट इमोजी बनाई है। बता दें सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान में स्वर्णनगरी के नाम से मशहूर जैसलमेर में शादी की थी। फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और एक-दूसरे को डेट करने के बाद वे विवाह बंधन में बंध गए। अब शादी के दो साल बाद कपल के घर किलकारी गूंजी है।

बेटी के जन्म को दो महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक कपल ने न तो उसका चेहरा रिवील किया है और न ही उसका नाम बताया है। कपल अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की जैसे अपनी बच्ची को लाइमलाइट से दूर रखना चाहता है। फैंस को उनकी बच्ची की पहली फोटो और नाम जानने का बेसब्री से इंतजार है। मां बनने के बाद कियारा को पिछले दिनों ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ 'वॉर 2' में देखा गया था। अब कियारा कन्नड़ फिल्म 'टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' में नजर आएंगी। इस फिल्म में कियारा के अपोजिट साउथ के स्टार यश दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल थिएटर्स में दस्तक देगी।

‘द राजा साब’ में प्रभास के साथ हैं संजय दत्त भी, शेयर किया पोस्टर और लिखा…

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। फैंस को उनकी हर फिल्म का इंतजार रहता है। अभी उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साब’ के चर्चे जोरों पर है। हाल ही इसका टीजर सामने आया था और अब ट्रेलर देखने के लिए तैयार हो जाएं। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर मूवी से जुड़ा नया पोस्टर शेयर कर ट्रेलर डेट की घोषणा की है। पोस्टर में उनके साथ एक्टर संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। प्रभास ने लिखा, “#TheRajaSaab की दुनिया में कदम रखें... ट्रेलर 29 सितंबर को। @director_maruthi @duttsanjay @vishwaprasad.tg @peoplemediafactory.”

बता दें कि ट्रेलर सोमवार शाम 6 बजे रिवील किया जाएगा। डायरेक्टर मारुती की ये फिल्म पहले इसी साल 5 दिसंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन मेकर्स अब इसे अगले साल लाने के मूड में हैं। मूवी के पोस्ट प्रोडक्शन का काफी काम बचा है, इस वजह से रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है। ‘राजा साब’ तेलुगु रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है।

फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी, जरीना वाहब, वेन्नेला किशोर, ब्रह्मानंदम, वीटीवी गणेश, प्रभास श्रीनु, योगी बाबू, सप्तगिरि की अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म का बजट 450 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह