न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC में इस एक्ट्रेस ने ली पलक की जगह, BB 18 में तीसरे कंटेस्टेंट के नाम पर भी लगी मुहर

फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 16 साल से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि इस दौरान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Oct 2024 1:36:42

2 News : TMKOC में इस एक्ट्रेस ने ली पलक की जगह, BB 18 में तीसरे कंटेस्टेंट के नाम पर भी लगी मुहर

फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 16 साल से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि इस दौरान कई कलाकारों ने शो छोड़ दिया, लेकिन उनकी जगह लेने वाले एक्टर भी फैंस के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे। इस शो का कॉन्सेप्ट ऐसा है कि घर-परिवार इससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। हाल ही करीब 5 साल से ‘सोनू भिड़े’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस पलक सिधवानी ने शो छोड़ दिया। शो के मेकर्स ने पलक की जगह एक्ट्रेस खुशी माली को कास्ट किया है।

अब खुशी शो में ‘सोनू’ के रूप में दिखेंगी। इस बात की जानकारी खुद ‘TMKOC’ के निर्माता असित कुमार मोदी ने दी। असित ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि ‘सोनू’, ‘टप्पू सेना’ का अहम हिस्सा हैं इसलिए बहुत सोच-विचार करने के बाद हमने इस रोल के लिए खुशी माली को कास्ट किया है। हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शक खुशी को वही प्यार देंगे जो उन्होंने पिछले 16 सालों से इस शो और इसके किरदारों को दिया है। बता दें खुशी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह ‘साझा सिंदूर’ नाम के टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।

खुशी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘तारक मेहता’ का हिस्सा बनना मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। ये मेरे लिए शानदार अवसर है। मैं ‘सोनू’ के रूप में लोगों से जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। उल्लेखनीय है कि पलक ने शो के मेकर्स पर मेंटल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि प्रोडक्शन टीम उन्हें 30 मिनट के शॉट के लिए 12-12 घंटे तक सेट पर इंतजार करवाती थी। पलक ने मेकर्स पर उनका बकाया भुगतान (लगभग 21 लाख रुपए) नहीं देने का भी इल्जाम लगाया है। दूसरी ओर, मेकर्स ने पलक को कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के लिए उनके नाम पर कानूनी नोटिस जारी किया है।

सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए ‘बिग बॉस 18’ के प्रोमो में दिखीं यह एक्ट्रेस

टीवी की दुनिया का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 18वां सीजन 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इसे एक बार फिर से सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे। शो को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उनका भरपूर मनोरंजन होगा। गुरुवार को मेकर्स ने इसमें शामिल होने वाले दो कंटेस्टेंट की झलक फैंस को दिखाई थी। अब उन्होंने तीसरा प्रोमो भी शेयर कर दिया है। इसमें एक महिला कंटेस्टेंट दिख रही हैं। इसे देख लोग थोड़े कन्फयूज हो गए हैं।

जियो सिनेमा ने अपने एक्स (ट्विटर) और कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कंटेस्टेंट कहते हुए नजर आ रही हैं कि छोड़कर अपना मायका आ रही हूं अपने पिया जी के घर। बिग बॉस जी आपका इंतजार रहेगा। बैकग्राउंड में सलमान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का गाना चल रहा है। कंटेस्टेंट ने व्हाइट आउटफिट पहना है और हाथों पर मेहंदी से ‘बिग बॉस’ की आंख बनाई हुई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि यहां समय कर सकता है इनका हाल बेहाल, वह कौन है जो अपने ससुराल में आ रही है।

कुछ यूजर कंटेस्टेंट को नायरा बनर्जी मान रहे हैं, तो कुछ को यह चाहत पांडे लगी। चाहत का नाम पिछले काफी समय से सामने आ रहा है। चाहत तीसरी कंटेस्टेंट हैं जो कंफर्म हो गई हैं। इससे पहले एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शहजाद धामी के नाम पर मोहर लग गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री