न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : खुशी के साथ वेदांग या इब्राहिम? फोटो देख पूछ रहे फैंस, रफ्तार ने की मनराज के साथ शादी

एक्ट्रेस खुशी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लवयापा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वह आमिर खान के बेटे जुनैद के साथ स्क्रीन शेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 7:30:44

2 News : खुशी के साथ वेदांग या इब्राहिम? फोटो देख पूछ रहे फैंस, रफ्तार ने की मनराज के साथ शादी

एक्ट्रेस खुशी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लवयापा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वह आमिर खान के बेटे जुनैद के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही खुशी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अब तक किसी लड़के ने प्रपोज नहीं किया है। खुशी के इस खुलासे से फैंस काफी हैरान थे। अब उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। पोस्ट में एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है जिसमें खुशी और उनके साथ में कोई मिस्ट्रीमैन नजर आ रहा है।

खुशी ने मिस्ट्रीमैन को अपनी बाहों में पकड़ रखा है जिसमें उनकी पीठ दिख रही है। यह एक मिरर सेल्फी है। खुशी अपने मोबाइल फोन में देख मुस्कुरा रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए खुशी ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। इसमें लिखा, “उसने ग्रिड में बना लिया है। अब जल्द ही वह आपके दिलों में भी आ जाएगा।” मिस्ट्रीमैन क बारे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि आखिर खुशी किसको गले लगा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि फोटो में वेदांग रैना हैं। कुछ लोगों का मानना है कि वह इब्राहिम अली खान हैं।

फैंस ये भी अनुमान लगा रहे हैं कि खुशी ने अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के सिलसिले में ये पोस्ट की है। मालूम हो कि खुशी संग सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम का नाम इसलिए जुड़ रहा है, क्योंकि दोनों ‘नादानियां’ फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म को करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा वेदांग के साथ खुशी के लिंकअप की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। दोनों ने साल 2023 के अंत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मूवी ‘द आर्चीज’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

रफ्तार और मनचंदा की शादी की तस्वीरें-वीडियो हो रहे वायरल

फेमस रैपर और सिंगर रफ्तार ने आज शुक्रवार (31 जनवरी) को गर्लफ्रेंड फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा के साथ शादी कर ली। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि अब तक दोनों ही पक्षों की ओर से शादी की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। शादी की फोटो में रफ्तार और मनराज व्हाइट और गोल्डन कलर के ब्राइड और ग्रूम आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों ने दक्षिण भारतीय तरीके से शादी की है।

एक फोटो में रफ्तार अपनी पत्नी को मंगलसूत्र पहनाते नजर आए। इससे पहले उनके प्री वेडिंग फंक्शन की भी फोटो और वीडियो सामने आए थे। हल्दी फंक्शन की तस्वीरों में मनराज पीले आउटफिट में मेहंदी लगाए डांस करती नजर आई थीं। एक वीडियो में रफ्तार और मनराज साथ में डांस करते दिखे। ये संगीत समारोह का बताया जा रहा है। दोनों ने ‘कुड़ी मेरे सपने में मिलती है’ गाने पर जमकर ठुमके लगाए।

शादी का इंविटेशन कार्ड भी वायरल हो रहा है। कार्ड पर दूल्हा और दुल्हन का नाम लिखा हुआ। कार्ड बहुत ही सिंपल और सोबर था। शादी उनके परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई है। रफ्तार का असली नाम दिलिन नायर है। ये रफ्तार की दूसरी शादी है। इससे पहले रफ्तार ने साल 2016 में प्रेमिका कोमल से शादी की थी। जून 2022 में उनका तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा