दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खुशी फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही खुशी ने अपनी बाथरूम सेल्फी शेयर की है। सेल्फी में खुशी ऑफ व्हाइट फ्लोरल ड्रेस में दिख रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से खुशी ने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। खुशी गॉर्जियस लग रही है। फोटो शेयर करते हुए खुशी ने लिखा- 'मेंडटरी बाथरूम सेल्फी'।
फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक करने के साथ कमेंट भी कर रहे हैं। खुशी की इन फोटो पर बहन जाह्नवी भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं। जाह्नवी ने लिखा कि क्या मैं तुम्हारी बाहों को काट लूं। सुहाना खान, शनाया कपूर, आलिया कश्यप, मसाबा गुप्ता जैसी हस्तियों ने भी कमेंट किया है। खुशी की दोस्त सुहाना और आलिया ने उनकी इस तस्वीर पर दिल बनाए तो शनाया उनसे मजाक करती दिखीं और उनके लुक को थोड़ा ट्रोल भी किया।














