न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : खुशी कपूर ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर दी यह रिएक्शन, वायरल हो रहा है सारा और अर्जुन का यह वीडियो

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर जल्द ही फिल्म 'लवयापा' से लोगों का दिल जीतने को तैयार हैं। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 2:22:02

2 News : खुशी कपूर ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर दी यह रिएक्शन, वायरल हो रहा है सारा और अर्जुन का यह वीडियो

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर जल्द ही फिल्म 'लवयापा' से लोगों का दिल जीतने को तैयार हैं। यह खुशी की पहली फिल्म होगी जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 7 फरवरी को थिएटर्स में दस्तक देगी। खुशी की पहली फिल्म 'द आर्चीज' साल 2023 के अंत में सीधे OTT पर रिलीज हुई थी। अपने डेब्यू से पहले खुशी की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने के लिए आलोचना की गई थी। अब एक इंटरव्यू के दौरान खुशी ने सर्जरी करवाने की बात स्वीकार की है।

खुशी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये बहुत बड़ी बात है। मैं प्लास्टिक शब्द को ऐसे देखती हूं। प्लास्टिक ऐसा है जैसे लोग सोचते हैं कि ये सबसे बड़ी इंसल्ट है, जो आप किसी को दे सकते हैं। मेरे इंडस्ट्री में आने से पहले से ही लोगों के मन में मुझे लेकर धारणा है कि मैं कैसी हूं और कौन हूं। इसमें से ज्यादातर ये निगेटिव ही है। उल्लेखनीय है कि खुशी ने इससे पहले भी प्लास्टिक सर्जरी को लेकर खुद के एक पुराने वीडियो पर रिएक्ट किया था, जिसमें वह अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रही थीं।

कुछ यूजर्स ने कहा था कि खुशी ने अभी-अभी ब्रेसेज लगवाए हैं, उन्होंने लिप फिलर लगवाए हैं और बस इतना ही। इस पर खुशी ने लिखा था, “लिप फिलर्स। हा हा हा।” खुशी ने नोज वाला इमोटिकॉन भी शेयर कर साफ कर दिया था कि उन्होंने नोज फिलर भी करवाए हैं। बहरहाल लवयापा की बात करें तो इसमें खुशी के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान हैं। जुनैद की भी यह दूसरी फिल्म है। पिछले साल उनकी फिल्म ‘महाराज’ ओटीटी पर ही रिलीज हुई थी।

सारा अली खान और अर्जुन प्रताप बाजवा के रिलेशनशिप पर लग रही हैं अटकलें

पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस सारा अली खान और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा के अफेयर को लेकर खबरें चल रही हैं। कुछेक मौकों पर उन्हें साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर जारी है। इस बीच सारा व अर्जुन का एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सारा, अर्जुन के साथ नजर आ रही हैं।

लोग दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो गोवा का है जहां दोनों साथ में छुट्टियां बिता रहे हैं। सारा ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट्स पहने हैं। अर्जुन व्हाइट टी-शर्ट और लिनेन पैंट में दिख रहे हैं। सारा, अर्जुन के पास आती हैं और उनकी कमर पर हाथ रखकर उनसे कुछ बातें करती हैं और फिर वहां से जाने लगती हैं तो पीछे से अर्जुन उन्हें आवाज देते हैं।

यह कोई कैफे लग रहा है। इससे पहले सारा ने केदारनाथ से फोटो शेयर किए थे, जहां लोगों को अर्जुन दिखे थे। साथ ही राजस्थान में भी दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो साझा की थी। हालांकि वे साथ-साथ तो नहीं दिखे लेकिन उनके बैकग्राउंड एक समान थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा