Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खुशी ने मालदीव से शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें, जान्हवी हैं साथ, वेदांग और शिखर को लेकर भी लग रहीं अटकलें

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। खुशी को अपने फैंस से जुड़े रहना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Oct 2024 11:16:40

खुशी ने मालदीव से शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें, जान्हवी हैं साथ, वेदांग और शिखर को लेकर भी लग रहीं अटकलें

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। खुशी को अपने फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह खुद की फोटो और वीडियो अपलोड कर अपडेट देती रहती हैं। खुशी फिलहाल अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर के साथ मालदीव वेकेशन पर हैं। वहां से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बिकिनी पहने हैं।

खुशी इनमें काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। खुशी के इस अंदाज ने इंटरनेट पर आग लगाई हुई है। फैंस उन्हें देख आहें भर रहे हैं। तस्वीरों में खुशी अलग-अलग स्टाइल में दिख रही हैं। अपने पहले लुक के लिए खुशी ने वाइट बिकिनी और डेनिम शॉर्ट्स को चुना। इसे उन्होंने ब्राउन और वाइट कलर के श्रग क्रोशिए टॉप के साथ स्टाइल किया।

उन्होंने एक पेंडेंट पहना है, जिसके बीच में डायमंड लगा है। खुशी ने लुक को मिनिमल मेकअप और बन बनाकर पूरा किया। दूसरी तस्वीर में खुशी की परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट हो रही है। वह रेड कलर की बिकिनी में भी कयामत ढा रही हैं। आखिर में वह ब्लैक कलर की बिकिनी पहन मुस्कुराते हुए पोज करती दिखीं।

जान्हवी का नाम शिखर से जुड़ रहा, जबकि खुशी की वेदांग के साथ डेट की चर्चा

जान्हवी और खुशी अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में हैं। जान्हवी बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। खुशी का नाम उनके को-स्टार वेदांग रैना के साथ जुड़ रहा है। भले ही खुशी और वेदांत ने अपने रिलेशनशिप पर अब तक कुछ खुलकर नहीं बोला, लेकिन उनका लगातार साथ दिखना कुछ न कुछ इशारा करता है। इस बीच अब दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं।

वेदांग की इन तस्वीरों को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वे खुशी के साथ घूमने निकले हैं। इस वेकेशन पर शिखर व जान्हवी भी उनके साथ हैं। वेदांग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ढेर सारी तस्वीरें साझा की हैं। वहीं दूसरी तरफ खुशी और जान्हवी ने भी फोटो शेयर की हैं, जिनमें दोनों बहनों ने बीच के पानी में डुबकी लगाते हुए मजे लिए।

शिखर ने भी एक जैसे व्यू के साथ तस्वीर शेयर की जिसे देखने के बाद यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे भी जान्हवी के साथ घूमने गए हैं। बता दें की खुशी और वेदांग की पहली फिल्म पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘द आर्चीज’ थी। वेदांग हाल ही में ‘जिगरा’ में नजर आए थे। इसमें वे आलिया भट्ट के भाई बने थे। दूसरी ओर, जान्हवी की पिछली फिल्म 'देवरा' थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका