न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खेसारी लाल यादव का धमाका! 'नथुनिया-2' ने 2 दिन में पार किए 10 मिलियन व्यूज, डेजी शाह संग जोड़ी ट्रेंड में नंबर-1

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उनका स्टारडम यूं ही नहीं है। हाल ही में रिलीज हुआ उनका नया गाना नथुनिया-2 महज दो दिनों में 10 मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार कर चुका है और यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 7:35:43

खेसारी लाल यादव का धमाका! 'नथुनिया-2' ने 2 दिन में पार किए 10 मिलियन व्यूज, डेजी शाह संग जोड़ी ट्रेंड में नंबर-1

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उनका स्टारडम यूं ही नहीं है। हाल ही में रिलीज हुआ उनका नया गाना 'नथुनिया-2' महज दो दिनों में 10 मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार कर चुका है और यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने की खास बात है कि इसमें उनके साथ नजर आ रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह, जिनकी यह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पहली एंट्री है।

'नथुनिया-2' ने मचाया धमाल

'नथुनिया-2' को सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और इसने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। गाने में खेसारी लाल न सिर्फ ऐक्टिंग कर रहे हैं बल्कि उन्होंने इस गाने को अपनी आवाज भी दी है। वहीं डेजी शाह अपनी ग्लैमरस अदाओं से गाने में और जान डाल रही हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक भरपूर प्यार दे रहे हैं, जिससे यह गाना तेजी से वायरल हो गया है।

तीन साल बाद लौटा सुपरहिट गाने का सीक्वल

गौरतलब है कि 'नथुनिया' का पहला पार्ट साल 2022 में आया था और वह भी सुपरहिट रहा था। लोगों ने उस गाने को बेहद पसंद किया और तभी से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार किया जा रहा था। अब जब 'नथुनिया-2' रिलीज हुआ है तो दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर साफ है कि ये गाना भी पहले की तरह ब्लॉकबस्टर साबित हो रहा है।

डेजी शाह की भोजपुरी म्यूजिक में एंट्री

बॉलीवुड में सलमान खान के साथ 'जय हो' फिल्म से डेब्यू करने वाली डेजी शाह के लिए 'नथुनिया-2' भोजपुरी इंडस्ट्री में पहला म्यूजिक प्रोजेक्ट है। जहां बॉलीवुड में उनकी यात्रा कुछ खास नहीं रही, वहीं भोजपुरी गाने में उन्होंने धमाकेदार एंट्री की है। इस गाने में उनका देसी लुक और खेसारी के साथ उनकी बेमिसाल केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया

गाने के वीडियो पर लाखों कमेंट्स और शेयर हो रहे हैं। फैंस ने लिखा है—

—“डेजी शाह की एंट्री से भोजपुरी और भी ग्लैमरस हो गई।”

— “खेसारी का गाना और डेजी की अदाएं—ब्लास्टिंग कॉम्बो।”

— “भोजपुरी का असली सुपरस्टार कौन है, ये फिर साबित हो गया।”

बाइक पर सवार खेसारी, प्रेमिका बनीं डेजी

गाने में खेसारी हीरो वाले अंदाज में बाइक चलाते नजर आ रहे हैं, जबकि डेजी शाह उनकी प्रेमिका की भूमिका में हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज और जबरदस्त डांस मूव्स इस गाने को एक विजुअल ट्रीट बना देते हैं। गाने का टीज़र भी पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था, जिससे फैंस की उत्सुकता पहले से ही बनी हुई थी।

'नथुनिया-2' की बेमिसाल सफलता ने न सिर्फ खेसारी लाल यादव के स्टारडम को और ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री में डेजी शाह की शानदार शुरुआत भी दर्ज कर दी है। इस गाने ने यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री अब किसी भी मायने में कम नहीं है, और ग्लैमर, टैलेंट और स्टार पावर के मामले में लगातार नए आयाम छू रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक