- Hindi News/
- Entertainment/
- Entertainment Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Bhojpuri Dance Video Viral 193254
'छतरी जल्दी...': बारिश में रोमांस करते नजर आए खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी, वीडियो में देखें दोनों के बीच की हॉट केमिस्ट्री
By: Pinki Sat, 14 May 2022 09:41 AM
भोजपुरी गानों का क्रेज दिन पर दिन लोगों के बीच बढ़ता जा रहा है। ऐसे में खेसारी लाल यादव का डांस वीडियो ‘छतरी जल्दी लगावा ना’ काफी चर्चा में बना हुआ है। ‘छतरी जल्दी लगावा ना’ गाने में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी नजर आ रही है। दोनों ही स्टार्स पानी में भीगते हुए रोमांस करते दिख रहे हैं। काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का ये गाना 2017 में रिलीज हुआ था। वहीं अब एक बार फिर ये गाना चर्चा में आ चुका है। इस वीडियो को अब तक 93 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
म्यूजिक वीडियो देख कर समझा जा सकता है कि काजल राघवानी और खेसारी लाल का ये गाना उनके करियर के शुरुआती दौर का है। काजल राघवानी ने 20 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था। अब वो किस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं। ये दुनिया जानती ही है। वहीं खेसारी लाल के स्ट्रगल से सब वाकिफ है। उन्होंने कितने संघर्ष के बाद इस मुकाम को पाया है। ये किसी से छिपा नहीं है।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी को लेकर ये भी कहा जाता रहा है कि ये साथ काम करते-करते प्यार में डूब गये थे। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर धोखा देने का आरोप भी लगाया था। कम उम्र में अपनी खास जगह बनाने वाली काजल, खेसारी लाल समेत रवि किशन, पवन सिंह जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। काजल राघवानी और खेसारी लाल की सबसे अच्छी बात ये है कि इन्होंने जब भी साथ में काम किया है तहलका ही मचाया है।