न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो

खतरों के खिलाड़ी 15 की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। रोहित शेट्टी का स्टंट रियलिटी शो अब 1 अगस्त 2026 से ऑन एयर होगा। जानिए कंटेस्टेंट्स, प्रोमो और टॉप-3 को लेकर सामने आई अपडेट।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jul 2026 12:38:21

'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो

टीवी के सबसे चर्चित स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए आखिरकार बड़ी अपडेट सामने आ गई है। पहले इस शो का प्रीमियर 25 जुलाई 2026 को प्रस्तावित था, लेकिन TRP ब्लैकआउट के चलते इसकी लॉन्च डेट आगे बढ़ा दी गई। लंबे समय से नई तारीख का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। रोहित शेट्टी की मेजबानी वाला यह शो अब अगस्त के पहले सप्ताह में दर्शकों के बीच दस्तक देगा। नई रिलीज डेट के साथ मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक नया प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें रोमांच, एक्शन और मजेदार पलों की झलक दिखाई गई है।

1 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला 'खतरों के खिलाड़ी 15' अब तय समय से एक सप्ताह बाद ऑन एयर होगा। मेकर्स के मुताबिक शो का प्रीमियर शनिवार, 1 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इस घोषणा के साथ कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नया प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, "जान की बाजी लगेगी और डर का नया अध्याय शुरू होगा। देखिए #KhatronKeKhiladi15, 1 अगस्त से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे, सिर्फ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर।" प्रोमो में इस सीजन के खतरनाक स्टंट्स के साथ मनोरंजन का भी भरपूर तड़का देखने को मिल रहा है।

इन सितारों के बीच होगी खतरों की जंग

इस बार शो में टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय चेहरे चुनौतीपूर्ण स्टंट करते नजर आएंगे। कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की सूची में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविनाश मिश्रा, जैस्मीन भसीन, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, अविका गोर, शगुन शर्मा, फरहाना भट और सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी शामिल हैं। खास बात यह है कि इस सीजन में कुछ पुराने प्रतिभागियों की भी वापसी हो रही है, जिससे अनुभवी खिलाड़ियों और नए चेहरों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

टॉप-3 को लेकर रिपोर्ट्स में दावे

हालांकि शो अभी प्रसारित भी नहीं हुआ है, लेकिन फाइनलिस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अविनाश मिश्रा, फरहाना भट और ऋत्विक धनजानी ने टॉप-3 में अपनी जगह बना ली है, जबकि करण वाही चौथे स्थान पर बताए जा रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अब तक इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में विजेता और फाइनलिस्ट को लेकर सस्पेंस बरकरार है, जिसका खुलासा शो के प्रसारण के दौरान ही होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती