न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKK 14 : अगले सप्ताह फाइनल में गश्मीर सहित ये 5 कंटेस्टेंट खिताब के लिए लगाएंगे जोर, इन 3 का सफर खत्म

कलर्स टीवी पर जारी रियलिटी स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Sep 2024 12:11:44

KKK 14 : अगले सप्ताह फाइनल में गश्मीर सहित ये 5 कंटेस्टेंट खिताब के लिए लगाएंगे जोर, इन 3 का सफर खत्म

कलर्स टीवी पर जारी रियलिटी स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो का ग्रैंड फिनाले करीब है। रविवार (22 सितंबर) को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सभी 6 कंटेस्टेंट जी जान लगाकर स्टंट करते दिखे। हालांकि इनमें से गश्मीर महाजनी, अभिषेक कुमार और कृष्णा श्रॉफ ने बाजी मारी। निम्रत कौर आहलूवालिया, नियति फतनानी और सुमोना चक्रवर्ती का सफर खत्म हो गया।

अब अगले सप्ताह शो का विजेता तय हो जाएगा। खिताब के लिए करण वीर मेहरा, शालीन भनोट, अभिषेक, गश्मीर और कृष्णा के बीच मुकाबला होगा। रविवार के एपिसोड में करण और शालीन को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स ने टास्क में हिस्सा लिया। हाइट से जूझकर पहले टास्क में गश्मीर ने नियति को हराकर उन्हें शो से एलिमिनेट कर दिया और खुद आगे बढ़ गए।

दूसरे स्टंट में अभिषेक, सुमोना, कृष्णा और निम्रत ने हिस्सा लिया। अभिषेक ने टास्क जीतकर फिनाले में अपनी जगह बनाई। इस टास्क के लिए निम्रत और कृष्णा ने मिलकर सुमोना को शो से बाहर कर दिया। आखिरी फाइनलिस्ट की जंग कृष्णा और निम्रत के बीच हुई। इसमें कृष्णा विजेता बनीं, जबकि निम्रत बाहर हो गईं।

khatron ke khiladi 14,kkk 14,gashmeer mahajani,karan vir mehra,shalin bhanot,krishna shroff,abhishek kumar,rohit shetty

कृष्णा श्रॉफ ने भी फाइनल में बनाई जगह, एक बार हो गई थीं एलिमिनेट

उल्लेखनीय है कि करण इस सीजन के सबसे पहले फाइनलिस्ट थे। उन्होंने पिछले सप्ताह ही फाइनल में जगह बना ली थी। उसके बाद इस लिस्ट में शनिवार (21 सितंबर) को शालीन का नाम जुड़ गया। फाइनल एपिसोड में आलिया भट्ट और वेदांग रैना अपनी फिल्म ‘जिगरा’ के प्रमोशन के लिए गेस्ट बनकर आएंगे। बता दें कि KKK 14 से आसिम रियाज, अदिति शर्मा, आशीष मेहरोत्रा और शिल्पा शिंदे का सफर पहले ही खत्म हो गया था।

आसिम को तो शो शुरू होते ही उनके दुर्व्यवहार के चलते मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। शिल्पा और कृष्णा भी एलिमिनेट हो गई थीं। हालांकि इन दोनों को वाइल्ड कार्ड देकर फिर से शो में बुला लिया गया था। बता दें कि कृष्णा पहली बार टीवी की दुनिया में आई हैं। वह एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन हैं। कृष्णा सभी कंटेस्टेंट के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री