‘केजीएफ चैप्टर 1’ (KGF Chapter 1) के बाद अब ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) देशभर के सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। फिल्म का ट्रेलर (KGF 2 Trailer) रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। कन्नड़ सुपरस्टार ‘यश’ फिल्म में ‘रॉकी’ की भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच गुड़ी पड़वा के मौके पर ‘यश’ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें वो बेटे के साथ केले के पत्ते पर खाना खा रहे हैं। एक्टर ने यश ने खुद अपने इंस्टाग्राम (Yash Instagram Photos) अकाउंट पर बेटे, पत्नी और बेटी के साथ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में जिस फोटो ने फैंस का ध्यान खींचा है वो है नन्हे यश का स्वैग, जो कि देखते ही बन रहा है।














