न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘केजीएफ’ फेम यश ने बर्थडे के लिए फैंस से की यह अपील, ऋतिक दुबई में इनके साथ मना रहे वेकेशन

‘केजीएफ’ फेम साउथ इंडियन स्टार यश को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। यश ने इस साल 8 जनवरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 1:46:19

2 News : ‘केजीएफ’ फेम यश ने बर्थडे के लिए फैंस से की यह अपील, ऋतिक दुबई में इनके साथ मना रहे वेकेशन

‘केजीएफ’ फेम साउथ इंडियन स्टार यश को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। यश ने इस साल 8 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उनके कई फैंस ने बढ़-चढ़कर सेलिब्रेट किया, जिस दौरान 3 फैंस की मौत हो गई। यश को आज तक इसका काफी दुख है। यश ने अब अपने आने वाले जन्मदिन से पहले सभी फैंस से इस खास मौके पर भव्य जश्न नहीं मनाने की विनम्र अपील की है। उनके लिए फैंस की सुरक्षा ही सबसे बड़ा तोहफा है। यश ने एक पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों के लिए भावनाएं दिखाई हैं।

उन्होंने लिखा, “नए साल की शुरुआत के साथ ही ये चिंतन, संकल्प और नई राह बनाने का भी समय है। पिछले कुछ सालों में आप सभी ने मुझे जो प्यार दिया है वो अभूतपूर्व से कम नहीं है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण कुछ घटनाएं भी हुई हैं। अब समय आ गया है जब हम अपने प्यार की भाषा को बदलें। खासकर जब मेरे बर्थडे की बात आती है। आपके प्यार का एक्सप्रेशन मेरे लिए कुछ बड़ा करना या भीड़ लगाना नहीं होना चाहिए। मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा ये जानना है कि आप सब सुरक्षित हैं, पॉजिटिव सोच रहे हैं, अपने लक्ष्य हासिल कर रहे हैं, खुशी बांट रहे हैं। मैं अपने जन्मदिन पर शूटिंग करता रहूंगा और शहर में नहीं रहूंगा। हालांकि आपकी बधाइयों की गर्मी मुझ तक जरूर पहुंचेगी।”

उल्लेखनीय है कि यश का पिछला बर्थडे ट्रेजेडी से भरा रहा। उनके शहर में बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए थे और कई फैंस जमा हुए थे। गदांग जिले के सुरनागी गांव में एक कटआउट लगाते हुए उनके 3 फैंस को करंट लगा और इस हादसे में उनकी जान चली गई। हालांकि पिछले बर्थडे से पहले भी यश ने फैंस से कहा था कि वे ‘टॉक्सिक’ मूवी की शूटिंग में बिजी होने से उनसे नहीं मिल पाएंगे। यश अब ‘टॉक्सिक’ और नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ फिल्म में ‘रावण’ की भूमिका निभाते दिखेंगे।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का साल 2014 में हो चुका है तलाक

एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हुए लंबा समय हो गया है। दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं। ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, तो सुजैन एक्टर अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऋतिक-सुजैन को एक-दूसरे की निजी जिंदगी से कोई एतराज नहीं है। कपल अपने दोनों बेटों की मिलकर परवरिश कर रहा है। वे कई बार साथ नजर आते हैं। फिलहाल उन्हें दुबई में एक साथ स्पॉट किया गया। वहां दोनों के साथ उनके बेटे ऋदान और अर्सलान भी थे।

दरअसल एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के कथित ब्वॉयफ्रेंड टोनी बेग ने एक फोटो शेयर की है। इसमें सुजैन, अर्सलान, ऋतिक, ऋदान और उदय चोपड़ा भी हैं। उदय और नरगिस ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। सुजैन ने नरगिस, टोनी और अर्सलान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। सुजैन के भाई और एक्टर जाएद खान भी अपनी पत्नी के साथ वहां देखे गए।

बता दें ऋतिक ने 20 दिसंबर 2000 को बेंगलुरु में सुजैन के साथ शादी की थी। उन्होंने साल 2006 में बेहे ऋहान और फिर 2008 में ऋदान का वेलकम किया था। नवंबर 2014 में उनका तलाक हो गया। ऋतिक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे 'वॉर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी पिछली फिल्म इस साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई ‘फाइटर’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा