न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अगले महीने गोवा में शादी करने जा रही हैं यह मशहूर एक्ट्रेस, कपिल ने गिन्नी को ऐसे किया बर्थडे विश

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार कीर्ति सुरेश जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कीर्ति इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Nov 2024 11:57:19

2 News : अगले महीने गोवा में शादी करने जा रही हैं यह मशहूर एक्ट्रेस, कपिल ने गिन्नी को ऐसे किया बर्थडे विश

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार कीर्ति सुरेश जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कीर्ति इस साल के आखिर में यानी 11 और 12 दिसंबर को गोवा में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगी। जानकारी के अनुसार कीर्ति लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ शादी कर रही हैं। कीर्ति व एंटनी की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब कीर्ति स्कूल में थीं और एंटनी कोच्चि में पढ़ाई कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे को पिछले 15 साल से डेट कर रहे हैं।

बीते कुछ सालों से कपल ने रिश्ते को प्राइवेट रखा हुआ है। शादी में सिर्फ करीबी परिवार और खास दोस्तों को ही बुलाया जाएगा। कपल जल्द ही शादी की आधिकारिक घोषणा भी कर सकता है। बता दें कि कीर्ति का नाम म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जोड़ा जा रहा था। नेशनल अवार्ड विनर कीर्ति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी पिछली फिल्म 'रघु थाथा' थी, जिसका डायरेक्शन सुमन कुमार ने किया था।

अब वह बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। फिल्म 'बेबी जॉन' क्रिसमस रिलीज होगी, जिसमें वरुण धवन उनके हीरो बनेंगे। फिल्म के डायरेक्टर कलीश हैं और यह तमिल ब्लॉकबस्टर 'थेरी' का रीमेक है। कीर्ति की पहली फिल्म साल 2000 में आई थी। इसके बाद साल 2013 में पहली बार लीड एक्ट्रेस बनीं।

कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ को इंस्टाग्राम पर दी बधाई

कॉमेडी के सरताज कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने सोमवार (18 नवंबर) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से विश कर गिन्नी पर प्यार लुटाया। उन्होंने फैंस के साथ अनदेखे पल शेयर किए। इंस्टाग्राम पर कपिल ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी हमसफर।” कपिल ने कुछ खास और अनदेखी तस्वीरों की सीरीज साझा की। तस्वीरों में कपिल और गिन्नी एक साथ बैठे कैमरे के लिए पोज देते दिखे।

एक तस्वीर में कपल प्राइवेट जेट में मस्ती करते नजर आए। गिन्नी और कपिल स्टाइलिश आउटफिट में काफी जंच रहे थे। गिन्नी को उनके चाहने वाले फैंस के साथ सेलेब्स ने भी विश किया है। एक्टर विंदू दारा सिंह ने लिखा “वाहे गुरु जी आपको और आपके परिवार को आशीर्वाद दें, भाभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” राजीव ठाकुर ने लिखा, “आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान आपको अच्छी सेहत और खुशियां दें।”

पंजाबी अभिनेता सुखिंदर शिंदा ने लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं जी, भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।” उल्लेखनीय है कि कपिल और गिन्नी ने 12 दिसंबर 2018 को पंजाब के जालंधर में शादी की थी। वे दिसंबर 2019 में बेटी अनायरा और 2021 में बेटे त्रिशान के माता-पिता बने।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री