न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बेबी जॉन’ फेम एक्ट्रेस कीर्ति की हुई शादी, शेयर की तस्वीरें, रजनीकांत के 74वें बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट

जल्द ही वरुण धवन के साथ ‘बेबी जॉन’ फिल्म में नजर आने वालीं साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश विवाह बंधन में बंध गई हैं। कीर्ति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Dec 2024 7:24:21

2 News : ‘बेबी जॉन’ फेम एक्ट्रेस कीर्ति की हुई शादी, शेयर की तस्वीरें, रजनीकांत के 74वें बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट

जल्द ही वरुण धवन के साथ ‘बेबी जॉन’ फिल्म में नजर आने वालीं साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश विवाह बंधन में बंध गई हैं। कीर्ति ने आज गुरुवार (12 दिसंबर) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंथनी थाटिल के साथ गोवा में सात फेरे लिए। कपल ने परिवार व करीबी दोस्तों-रिश्तेदारों के बीच इंटीमेट सेरेमनी में तमिल रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई। अब उनकी शादी की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कीर्ति ने अपने बचपन के प्यार एंटनी के साथ शादी की है। कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो शेयर की हैं।

दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते, एक-दूसरे को मुस्कुराते हुए निहारते दिख रहे हैं। वेडिंग लुक पर नजर डालें तो कीर्ति इंडियन ब्राइड लुक में बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने लाल और ग्रीन कलर की दो अलग-अलग साड़ियां पहनी थीं, जिसके साथ हैवी ज्वेलरी, माथा पट्टी और बालों में चोटी के साथ गजरा लगाकर लुक कंप्लीट किया। दूसरी ओर, एंटनी ऑफ वाइट धोती पहने जंच रहे थे। कपल ने परिवार, दोस्त और पेट डॉग के साथ पोज दिए।

उल्लेखनीय है कि एंटनी पेशे से एक बिजनेसमैन हैं जो दुबई और कोच्चि (केरल) में काम करते हैं। वे अपने होमटाउन में कई रिसॉर्ट्स के मालिक हैं और कीर्ति के होमटाउन में भी उनका व्यापार है। एंटनी को सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद है। वे करीब 15 सालों से कीर्ति के साथ रिश्ते में हैं। दोनों की लव स्टोरी हाई स्कूल से शुरू हुई थी। बता दें कीर्ति की फिल्म बेबी जॉन क्रिसमस पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

keerthy suresh,actress keerthy suresh,antony thattil,keerthy antony,keerthy antony marriage,rajinikanth,south indian superstar rajinikanth,rajinikanth birthday coolie movie

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के गाने का प्रोमो रिलीज, दिखाए शानदार डांस स्टेप

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत का आज गुरुवार (12 दिसंबर) को जन्मदिन है। वे 74 साल के हो गए। इस मौके पर रजनीकांत के फैंस और इंडस्ट्री के लोग उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। रजनीकांत ने भी अपने चाहने वालों को रिटर्न गिफ्ट दिया है। रजनीकांत ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ से कूल वाइब दे रहे गाने ‘चिकिटू’ का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसमें रजनीकांत के एनर्जेटिक डांस मूव्स देखते ही बन रहे हैं।

प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाना शेयर किया है। यह अनिरुद्ध रविचंदर की रचना है। वीडियो में रजनीकांत एक गैरेज जैसी सेटिंग में दिल खोलकर थिरकते नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ सौ जूनियर कलाकार भी शामिल हैं। यह 'कुली' का पहला गाना है।

यह एक एक्शन-थ्रिलर है जिसमें रजनीकांत के साथ नागार्जुन, उपेन्द्र, सौबिन शाहिद, श्रुति हासन और सत्यरण जैसे कलाकार भी हैं। बताया जा रहा है कि इसमें सुपरस्टार आमिर खान का भी कैमियो होगा। मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ऑफिशियल रिलीज की डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि यह अगले साल रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार