न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KBC में पहली बार कंटेस्टेंट ने इसलिए छोड़ा शो, ये हैं अमिताभ की पसंदीदा एक्ट्रेस, इनके साथ काम नहीं करने का मलाल

क्विज बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' साल 2000 में शुरू हुआ था। यह तब से ही लोगों के पसंदीदा टीवी शो में से एक बना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Oct 2024 11:52:17

KBC में पहली बार कंटेस्टेंट ने इसलिए छोड़ा शो, ये हैं अमिताभ की पसंदीदा एक्ट्रेस, इनके साथ काम नहीं करने का मलाल

क्विज बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' साल 2000 में शुरू हुआ था। यह तब से ही लोगों के पसंदीदा टीवी शो में से एक बना हुआ है। इसमें अधिकतर मौकों पर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ही होस्ट के रूप में नजर आए हैं। अमिताभ की शख्सियत ऐसी है कि उनके सवाल पूछने के अंदाज और कंटेस्टेंट व ऑडियंस के साथ तारतम्य को देख सब खुश हो जाते हैं। अमिताभ फिलहाल KBC 16 होस्ट कर रहे हैं। इस बीच हाल ही टेलीकास्ट हुए एक एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने शो अचानक छोड़ दिया और इसका कारण जानकर आप भी अमिताभ की जैसे चौंक जाएंगे।

शो के 24 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। दरअसल हॉट सीट पर कोलकाता के डॉ. नीरज सक्सेना को आने का मौका मिला। सक्सेना पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ काम कर चुके हैं। वे उनके बॉस रह चुके हैं। सक्सेना ने सेट पर कलाम के साथ कुछ तस्वीरें भी दिखाईं। इस दौरान सक्सेना हाथ जोड़कर अमिताभ से एक अपील करने लगे। सोनी टीवी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सक्सेना कहते नजर आए, “एक निवेदन है...मैं इस पायदान पर क्विट करना चाहूंगा।” यह सुन अमिताभ हैरान हो गए।

उन्होंने कहा, "KBC 20 से ज्यादा सालों से चल रहा है... हमने यह उदाहरण पहले कभी देखा नहीं।" ऑडियंस के लिए भी यह हैरतअंगेज था। सक्सेना ने कहा कि बाकी जो बचे हुए कंटेस्टेंट हैं उनको मौका मिलना चाहिए...यहां सब हमसे छोटे हैं, जो प्राप्त है वो पर्याप्त है। इस पर अमिताभ ने कहा, “पहले कभी ऐसा उदाहरण नहीं देखा। आपकी यह महानता और बड़ा दिल है। हमने आपसे बहुत कुछ सीखा। अपनी जनता को हम बताना चाहते हैं कि ये पहला अवसर है। 20 सालों में किसी कंटेस्टेंट ने अपने साथियों के लिए ये गेम क्विट नहीं किया है।” सक्सेना ने 11 सवालों का सही जवाब देकर 6 लाख 40 हजार रुपए जीते।

KBC 16 में कार्तिक-विद्या को अमिताभ ने बताया, वहीदा हैं उनकी फेवरेट एक्ट्रेस और...

शुक्रवार (18 अक्टूबर) को KBC 16 में हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का प्रमोशन करने के लिए विद्या बालन और कार्तिक आर्यन पहुंचे। उनके साथ बातचीत के दौरान अमिताभ ने वहीदा रहमान को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस बताया और मीना कुमारी संग काम न कर पाने पर अफसोस जाहिर किया। वहीदा के बारे में बात करते हुए अमिताभ ने बताया कि कैसे 'प्यासा' के गाने के शॉट ने उनकी प्रतिभा को बाहर लाने का काम किया।

बिग बी ने वहीदा के क्लोज-अप को याद कर कहा कि उस सीन ने मुझे काफी हद तक प्रभावित किया। यह कितना खूबसूरत शॉट था, उस क्लोज-अप शॉट को पूरा करने में दो या तीन टेक लगे। इन दिनों यह सब बहुत जल्दी हो जाता है, लेकिन तब ऐसा कभी नहीं होता था। बता दें अमिताभ ने वहीदा के साथ कुछ फिल्मों में काम किया है।

फिर अमिताभ ने साल 1962 की कल्ट फिल्म 'साहिब बीबी और गुलाम' पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुझे मीना कुमारी जी के साथ काम करने का कभी मौका नहीं मिला और इस बात का मुझे मलाल है। 'साहिब बीवी और गुलाम' में एक गाना है - 'ना जाओ सैयां' जिसमें उन्होंने इतना शानदार काम किया कि मैं उन्हें देखता रह गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री