न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KBC 16 : वरुण धवन ने किया बेटी के नाम का खुलासा, अमिताभ बच्चन ने सुनाया ‘अग्निपथ’ से जुड़ा यह किस्सा

एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल इसी साल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। वरुण ने बुधवार (30 अक्टूबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Oct 2024 12:49:18

KBC 16 : वरुण धवन ने किया बेटी के नाम का खुलासा, अमिताभ बच्चन ने सुनाया ‘अग्निपथ’ से जुड़ा यह किस्सा

एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल इसी साल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। वरुण ने बुधवार (30 अक्टूबर) को ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में बेटी के नाम का खुलासा कर दिया। वरुण KBC 16 के इस एपिसोड में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ को प्रमोट करने पहुंचे थे। उनके साथ सीरीज के मेकर राज और डीके भी थे। सीरीज 7 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। शो के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन ने वरुण से बोला कि यह दिवाली उनके लिए स्पेशल होगी क्योंकि देवी लक्ष्मी उनके घर आई हैं।

इस पर जवाब देते हुए वरुण ने कहा कि हमने उसका नाम ‘लारा’ रखा है। मैं उससे कनेक्ट करने की कोशिश कर रहा हूं। जैसा कि आपने कहा सब कुछ बदल जाता है जब बच्चा घर आता है। आगे वरुण ने बिग से अपने पेरेंटिंग एक्सपीरियंस पर बात करते हुए कहा कि क्या उनके बच्चों ने भी कभी उन्हें रात में जगाया है। इस पर अमिताभ हंसते हुए कहते हैं कि हमारे पास एक मशीन थी जो अगर बच्चा जरा सा भी रोता था तो वह अलर्ट कर देती थी।

इससे हमें बड़ी सुविधा थी और राहत मिलती थी। उल्लेखनीय है कि वरुण की बेटी का जन्म 3 जून को हुआ था। वरुण के पिता दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन ने यह खुशखबरी सबसे पहले अस्पताल में मौजूद पैपराजी से शेयर की थी। अभी बच्ची का चेहरा रिवील नहीं किया गया है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वरुण और नताशा की शादी 24 जनवरी 2021 को हुई थी।

kbc 16,kaun banega crorepati 16,amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,varun dhawan,actor varun dhawan,varun daughter lara,agneepath

अमिताभ ने बताई ‘अग्निपथ’ के कैरेक्टर के लिए दोबारा डबिंग की वजह

वरुण शो में बिग बी से साल 1990 में आई फिल्म 'अग्निपथ' में उनके किरदार ‘विजय दीनानाथ चौहान’ के बारे में पूछते हैं। तब अमिताभ उन्हें कैरेक्टर के लिए दोबारा डबिंग करने की वजह बताते हैं। वरुण ने पूछा कि एक एक्टर के तौर पर मुझे ये जानना अच्छा लगेगा कि जब आपने विजय दीनानाथ चौहान का किरदार निभाया था, तो आपके दिमाग में क्या था? आपने वॉयस मॉड्यूलेशन का फैसला कैसे लिया?'

इस पर अमिताभ ने कहा कि मैं आपको एक बात बताऊंगा, कुछ चीजें बिना प्लानिंग के होती हैं। शूटिंग के पहले दिन मुझे ये समझ में नहीं आया कि उस किरदार को कैसे प्ले करूं। मैं मेकअप रूम में था और मैंने मुकुल आनंद को फोन किया और विजय को एक गहरी आवाज देने की सलाह दी। वे सहमत हो गए और इसी तरह हमने इस पर फैसला लिया। एक आदमी कल्याणजी-आनंदजी के घर आता था, जिसकी आवाज बहुत भारी थी, इसलिए मैंने सोचा, क्यों न उसी तरह विजय की आवाज बनाई जाए?

किरदार का पहला शॉट उसी से इंस्पायर्ड था। लेकिन लोगों को वो आवाज पसंद नहीं आई। जब फिल्म रिलीज हुई, तो निर्माता ने फोन करके बताया कि थिएटर में समस्याएं आ रही हैं। दर्शक सीटें फाड़ रहे थे और साउंड डिपार्टमेंट से कह रहे थे कि ये अमिताभ जैसा नहीं लगता, साउंड सिस्टम ठीक करो! इसी वजह से मुझे डायलॉग फिर से डब करने पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री