न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जुनैद ने अमिताभ से पूछा शादी को लेकर सवाल तो..., बिग बी ने बताया ‘शराबी’ से जुड़ा यह किस्सा

फैंस से सदी के महानायक का दर्जा पा चुके सुपरस्टार अमिताभ बच्चन लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं। अमिताभ 11 अक्टूबर को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Oct 2024 11:15:49

2 News : जुनैद ने अमिताभ से पूछा शादी को लेकर सवाल तो..., बिग बी ने बताया ‘शराबी’ से जुड़ा यह किस्सा

फैंस से सदी के महानायक का दर्जा पा चुके सुपरस्टार अमिताभ बच्चन लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं। अमिताभ 11 अक्टूबर को 82 साल के हो जाएंगे। वे इन दिनों टीवी पर क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 16वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। इसमें अमिताभ का जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है। इस खास मौके पर शो में सुपरस्टार आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान हिस्सा लेंगे। इस एपिसोड के कई प्रोमो रिलीज किए गए हैं। एक प्रोमो में दिख रहा है कि जुनैद, बिग बी से उनकी शादी से जुड़ा सवाल पूछते हैं।

इस पर आमिर और अमिताभ दोनों हैरान रह जाते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि जुनैद, अमिताभ से पूछते हैं कि आप अपनी शादी वाले दिन नर्वस थे या उत्साहित। जुनैद का सवाल सुनकर अमिताभ एकदम से चौंक जाते हैं। बेटे का सवाल सुनते ही आमिर बीच में ही उसे टोकते हुए बोलते हैं कि ये सब यहां नहीं पूछा जाता। फिर आमिर, अमिताभ की तरफ देखते हुए बोलते हैं, “कुछ भी पूछता है ये।” अमिताभ, जुनैद के सवाल का जवाब देते हुए उनसे ही सवाल करते हैं, “आपकी शादी नहीं हुई है, लेकिन क्या आपकी यादों में है कोई आने वाली?” जुनैद कहते हैं, “बाद में बात करते हैं सर।” जुनैद का जवाब सुनकर आमिर शॉक हो जाते हैं।

इसके बाद अमिताभ कहते हैं, “हां, यहां बात सार्वजनिक हो जाएगी।” बता दें जुनैद ने इसी साल ‘महाराज’ फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। उल्लेखनीय है कि KBC के दौरान अमिताभ अक्सर कंटेस्टेंट्स के साथ लाइट मूड की बातें करते रहते हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट भी अमिताभ की निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल पूछ डालते हैं।

kbc 16,kaun banega crorepati,amitabh bachchan,aamir khan,junaid khan,maharaj movie,sharaabi movie,big b,prakash mehra

प्रकाश मेहरा ने अमिताभ को फ्लाइट के अंदर ही सुना दी थी ‘शराबी’ की स्क्रिप्ट

हाल में ही KBC 16 के मंच पर अलीगढ़ के दिनेश कुमार हॉट सीट पर पहुंचे। इस दौरान अमिताभ की 1984 की सुपरहिट मूवी 'शराबी' से जुड़ा एक सवाल आया। इस पर अमिताभ ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। अमिताभ ने कहा कि हम कल्याणजी-आनंदजी के आर्केस्ट्रा के साथ न्यूयॉर्क से वेस्टइंडीज की यात्रा कर रहे थे और प्रकाश मेहरा हमारे साथ थे।

तभी फ्लाइट में प्रकाशजी ने ‘शराबी’ फिल्म को लेकर बातचीत शुरू की। बस हवा में ही उन्होंने बातों ही बातों में पूरी स्क्रिप्ट बता दी। फिर उन्होंने मुझसे भी पूछा कि क्या मैं ये फिल्म करूंगा? मैंने बस इतना कहा, 'ठीक है, आइए इसके बारे में सोचते हैं', जब हम वापस लौटे, तो उन्होंने पहले ही स्क्रिप्ट लिख ली थी। हालांकि डॉयलॉग बहुत लंबे थे, जिनमें कुछ 2-3 पेजों में फैले हुए थे। फिर मैंने ही उन्हें कहा कि ये इतने लंबे संवाद कैसे एक शराबी कहेगा। नेचुरल नहीं लगेगा।

आप इसे छोटा करें। फिर वह भी मेरी बात से सहमत हो गए। मालूम हो ‘शराबी’ को तब 4.5 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके गाने और डायलॉग जबरदस्त चले। इसमें जयाप्रदा, रंजीत, ओमप्रकाश, प्राण, मुकरी जैसे कलाकार भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री