न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन बनेगा करोड़पति शो का हिस्सा बनेंगे पवनदीप-अरुणिता! दीपिका-फराह भी हैं धूम मचाने को तैयार

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नए सीजन को शुरू हुए करीब दो सप्ताह हो गए हैं। इस शो ने एक बार फिर घर-घर में लोगों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 2:53:59

कौन बनेगा करोड़पति शो का हिस्सा बनेंगे पवनदीप-अरुणिता! दीपिका-फराह भी हैं धूम मचाने को तैयार

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नए सीजन को शुरू हुए करीब दो सप्ताह हो गए हैं। इस शो ने एक बार फिर घर-घर में लोगों का दिल जीत लिया है। 78 साल के अमिताभ बच्चन का स्टाइल हर दफा की तरह लाजवाब है। सवाल-जवाब और कंटेस्टेंट भी शो की लोकप्रियता को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि 15 अगस्त को सोनी टीवी पर ही प्रसारित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 के विजेता बने पवनदीप राजन केबीसी का हिस्सा होंगे।

सोशल मीडिया पर एक वायरल तस्वीर देख लोग यह कयास लगा रहे हैं। इसमें पवनदीप होस्ट अमिताभ के साथ केबीसी के सेट पर नजर आ रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि इंडियन आइडल की रनरअप अरुणिता कांजीलाल भी हॉट सीट पर बैठी नजर आएंगी। अरुणिता की भी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वे अमिताभ और अपने पिता के साथ सेट पर नजर आ रही हैं। ये तस्वीर उनके भाई अनीष कांजीलाल ने शेयर की थी। हालांकि कहा जा रहा है कि इस सीजन के टॉप 6 यानी कि सभी फाइनलिस्ट शो का हिस्सा बनेंगे।

kbc-13,kaun banega crorepati,pawandeep rajan,arunita kanjilal,deepika padukone,farah khan,sourav ganguly,entertainment news in hindi

गांगुली और सहवाग लगाएंगे अमिताभ के सवालों पर चौके-छक्के!

इस बार शुक्रवार का दिन कर्मवीर के बजाय सेलेब्रिटीज पर बेस्ड रखा गया है। इस शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग शो की शोभा बढ़ाएंगे। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि वे अमिताभ के साथ खुलकर मस्ती कर रहे हैं। गांगुली फिलहाल बीसीसीआई के अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। अमिताभ दोनों क्रिकेटर्स से मजेदार सवाल करते हैं, जिनके जवाब भी हंसी-मजाक से भरपूर होते हैं।

kbc-13,kaun banega crorepati,pawandeep rajan,arunita kanjilal,deepika padukone,farah khan,sourav ganguly,entertainment news in hindi

पहले भी केबीसी में नजर आ चुकी हैं दीपिका और फराह

दर्शकों को केबीसी में जल्द ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कोरियाग्राफर फराह खान दिखेंगे। दीपिका-फराह को हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते देखना दिलचस्प होगा। यह पहली बार नहीं है जब वे शो में आ रही हैं, क्योंकि दीपिका और फराह पूर्व के सीजन में भी दिखाई दी थीं। दीपिका को अमिताभ के साथ फिल्म 'पीकू' में भी देखा गया था और वे उनके साथ अपनी आगामी परियोजना के लिए भी काम कर रही हैं जो हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' की हिंदी रीमेक है। दीपिका-फराह की इस कड़ी की शूटिंग हो चुकी है। इस बीच फराह ने बुधवार को बताया कि वे कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं एवं शीघ्र ही उन्हें इससे उबरने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर