सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 13वें सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोनी टीवी पर शो का नया प्रोमो जारी हो चुका है। इसके मेकर्स ने घोषणा की कि यह गेम शो 23 अगस्त से सोनी टीवी पर शुरू हो जाएगा। केबीसी हर बार की तरह हफ्ते में पांच बार सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा। नए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि बिग बी के सामने एक कंटेस्टेंट बैठा है और सवालों में उलझता दिख रहा है।
अमिताभ उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। हॉट सीट पर बैठे अभय कुमार 12 लाख से ज्यादा की राशि जीतने दिख रहे हैं। प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। कोविड-19 महामारी के चलते शो की शूटिंग के दौरान कई बदलाव लागू किए गए हैं।














