न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये हैं KBC-13 की तीसरी करोड़पति, यूजर की सलाह पर अमिताभ ने सुधारी गलती! सलमान पर भड़के फैंस

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन भी हर बार की तरह खूब धूम मचा रहा है। सदी के महानायक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 2:12:38

ये हैं KBC-13 की तीसरी करोड़पति, यूजर की सलाह पर अमिताभ ने सुधारी गलती! सलमान पर भड़के फैंस

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन भी हर बार की तरह खूब धूम मचा रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इसे शानदार तरीके से होस्ट करते हैं। साथ ही इसमें आने वाले कंटेस्टेंट भी अलग-अलग बैकग्राउंड के होते हैं और दर्शक इनसे भी जुड़ाव महसूस करते हैं। आज सोमवार (8 नवंबर) को केबीसी के इस सीजन को तीसरा करोड़पति मिल जाएगा। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ऑफिशियल पेज पर जारी किए गए प्रोमो के अनुसार हाउसवाइफ गीता सिंह गौर एक करोड़ के सवाल का सही जवाब देने में सफल रहेंगी।

प्रोमो में गीता कहती हैं कि मैं 53 साल की हूं और अपनी पूरी जिंदगी बच्चों को पालने-पोसने में लगा दी। गीता अपनी जिंदगी की सेकेंड इनिंग खुद के लिए जीना चाहती हैं। गीता जीप चलाती नजर आ रही हैं, जहां उनके साथ उनका पेट डॉग भी है। प्रोमो के अंत में अमिताभ घोषणा करते हैं कि गीता ने एक करोड़ की राशि जीत ली है। उल्लेखनीय है कि गीता से पहले आगरा की टीचर हिमानी बुंदेला और आईएएस की तैयारी कर रहें साहिल अहिरवाल ने भी एक करोड़ रुपए जीते थे।

kbc-13,kaun bangea crorepati,amitabh bachchan,Salman Khan,facebook,fan,geeta gaur,entertainment news in hindi

अमिताभ ने फेसबुक पोस्ट में एक स्पैलिंग में की गलती, तो...

अमिताभ बच्चन की एक फेसबुक पोस्ट चर्चा में है। अमिताभ ने एक पोस्ट में कुछ गलती कर दी, जिसके बाद एक फॉलोवर ने उनका ध्यान दिलाया और सुधार करने की सलाह दी। अमिताभ ने सलाह को मानते हुए इसमें सुधार कर लिया। दरअसल 79 वर्षीय अमिताभ ने मशहूर लेखक जोड़ी सलीम-जावेद से जुड़ी पोस्ट में एक चूक की और 'डुओ (DUO)' की जगह 'डुआ (DUA)' लिख दिया।

पटना में रहने वाले राजेश कुमार नाम के फेसबुक यूजर ने यह गलती पकड़ ली और लिखा कि-''सर मैं फिर कहूंगा कि आपने 'Writer Duo' की जगह 'Dua' लिख दिया है। ये भी कहूंगा कि आपके हाथों में बेस्ट एक्टर का एकेडमी अवार्ड देखना चाहता हूं। पटना आईए, छठी मैय्या का आशीर्वाद प्राप्त कीजिए। जय बिहार।'' इस कमेंट पर अमिताभ ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि ये टाइपो मिस्टेक था जिसे सही कर लिया गया है। साथ ही अमिताभ ने राजेश को थैंक्स कहा।

kbc-13,kaun bangea crorepati,amitabh bachchan,Salman Khan,facebook,fan,geeta gaur,entertainment news in hindi

सलमान के साथ सेल्फी लेना चाहता था फैन, लेकिन एक्टर ने दिखाया एटीट्यूड

एक्टर सलमान खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं। फैंस उन्हें बेइंतहा प्यार करते हैं। वे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में इंटरेस्ट रखते हैं। उनकी एक झलक पाने और आटोग्राफ लेने के लिए बेताब रहते हैं। सलमान भी आमतौर पर उन्हें बहुत प्यार करते हैं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक फैन पर गुस्सा होकर उसे झटकते हुए नजर आ रहे हैं।

सलमान जब अपनी कार के पास खड़े होते हैं और उनके सामने कई कैमरामैन और लोग जुटे होते हैं तभी एक फैन उनके पास आकर मोबाइल में सेल्फी लेने लगता है। तभी सलमान बड़े एटीट्यूड से फैन से इशारे से दूर जाने को कहते हैं। इससे कई फैन भड़क गए। एक यूजर ने लिखा भाई को पता नहीं किस बात की अकड़ है। दूसरे ने लिखा, सलमान खान से दो गज की दूरी पर रह भाई। यूजर्स पूछ रहे हैं कि ये एक्टर फैंस की वजह से तो बने हैं तो फिर ऐसा व्यवहार क्यों?

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर