न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KBC-13 : हो रही है स्टूडियो में ऑडियंस की वापसी, होंगे ये बदलाव भी, शुक्रवार को आएंगे वीरू-दादा!

रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) को चाहने वाले दर्शकों का इंतजार खत्म होने को है। केबीसी-13 सोनी टीवी पर 23 अगस्त ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Aug 2021 1:37:26

KBC-13 : हो रही है स्टूडियो में ऑडियंस की वापसी, होंगे ये बदलाव भी, शुक्रवार को आएंगे वीरू-दादा!

रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) को चाहने वाले दर्शकों का इंतजार खत्म होने को है। केबीसी-13 सोनी टीवी पर 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस बार भी इस शो को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे। मेकर्स शो से जुड़े कई प्रोमो रिलीज कर चुके हैं। इस बार शो में कुछ बदलाव भी होंगे। सबसे खास बात यह है कि स्टूडियो में ऑडियंस नजर आएगी।

पिछले सीजन में कोविड-19 के कारण प्रोटोकॉल के तहत शो को दर्शकों के साथ शूट नहीं किया गया था। दर्शकों की वापसी के साथ ही ऑडियंस पोल लाइफ लाइन भी दोबारा शुरू की जा रही है। पिछली बार इसकी जगह वीडियो ए फ्रेंड लाइफ लाइन शामिल की गई थी। ऑडियंस पोल के साथ तीन लाइफलाइन फिफ्टी-फिफ्टी, आस्क द एक्सपर्ट और फ्लिप द क्वेश्चन रहेंगी। आपको बता दें कि केबीसी की शुरुआत 3 जुलाई 2000 में हुई थी। इस शो में कंटेस्टेंट 7 करोड़ रुपए तक जीत सकते हैं।


हॉट सीट पर बैठने के लिए करनी होगी ये बाधा पार

केबीसी-13 में कुछ और बदलाव देखने को मिलेंगे। फास्टेंस्ट् फिंगर फर्स्टे का पैटर्न चेंज किया गया है। इस बार इसे फास्टे स्ट फिंगर फर्स्टग-ट्रिपल टेस्ट कर दिया गया है। तीन सामान्यय ज्ञान के सवालों का सबसे जल्दी जवाब देकर हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। शो का सेट नए लुक में दिखेगा। फर्श को एलईडी से डिजाइन किया गया है। फैंस को मोटराइज्ड वर्चुअल सीलिंग और गेमप्ले ग्राफिक्स भी देखने को मिलेंगे।

अमिताभ रियल हीरोज के स्पेशल एपिसोड को होस्ट नहीं करेंगे, बल्कि फेमस सेलिब्रिटीज को सोशल कॉज के लिए खेलते देखेंगे। गेम टाइमर का नाम धूक धूकी जी रखा गया है। दर्शकों को हर बार की तरह घर बैठे जैकपॉट जीतने का मौका मिलेगा। केबीसी-13 के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में शामिल हुए दर्शकों में से कुछ को हॉट सीट तक पहुंचने का मौका मिलेगा।


केबीसी-13 में चौके-छक्के बरसाएगी सहवाग-गांगुली की जोड़ी!

केबीसी में इस बार टीम इंडिया के पूर्व कप्ताेन व अब बीसीसीआई अध्युक्ष सौरव गांगुली और पूर्व सलामी बल्ले।बाज वीरेंद्र सहवाग भी दिखने वाले हैं। लोगों ने अब तक गांगुली और सहवाग की जोड़ी को क्रिकेट के मैदान पर देखा है जो काफी सफल भी रही है, लेकिन दर्शकों को अब इस जोड़ी को केबीसी की हॉट सीट पर देखने का मौका मिलेगा। गांगुली और सहवाग कर्मवीर नाम के स्पेशल एपिसोड में दिखाई देंगे।

गांगुली और सहवाग केबीसी-13 में 27 अगस्त को हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे। गांगुली और सहवाग के एपिसोड का नाम शानदार शुक्रवार रखा गया है। नाम से ही जाहिर है कि एपिसोड शुक्रवार को प्रसारित किया जाएगा। केबीसी के पिछले सीजन में 'कर्मवीर' नाम का एपिसोड था जिसमें सेलेब्रिटी गेस्ट सामाजिक कारणों की वजह से शामिल होते थे लेकिन इस बार इस एपिसोड को शानदार शुक्रवार नाम दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका