न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KBC-13 : फैन की फ्लाइंग किस से शरमा गए अमिताभ! सुनाया दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी का ये किस्सा

कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का मौजूदा सीजन भी हर बार की तरह धूम मचा रहा है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला यह क्विज शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Sep 2021 6:48:43

KBC-13 : फैन की फ्लाइंग किस से शरमा गए अमिताभ! सुनाया दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी का ये किस्सा

कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का मौजूदा सीजन भी हर बार की तरह धूम मचा रहा है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला यह क्विज शो ज्ञान और मनोरंजन का अद्भुत संगम है। इसमें होस्ट सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तो सबका ध्यान खींचते ही हैं, साथ ही कार्यक्रम में आने वाले कुछ कंटेस्टेंट या ऑडिएंस की हरकतें भी आकर्षण का केन्द्र बन जाती हैं। गुरुवार को टेलीकास्ट हुए केबीसी-13 में भी कुछ लीक से हटकर हुआ।

दरअसल हॉट सीट पर बैठीं कंटेस्टेंट कल्पना दत्ता ने जब 12 लाख 50 हजार के सवाल का सही जवाब दिया, तो एक महिला ने अमिताभ को फ्लाइंग किस दिया। इससे अमिताभ शरमा गए और ऑडिएंस में मौजूद अन्य लोगों की हंसी भी नहीं रुकी। हाजिरजवाबी के लिए मशहूर अमिताभ ने मजाक में कहा कि मैडम देखिए, हमारे वैवाहिक जीवन में बहुत बड़ी अड़चन हो गईं है आप। इतने सारे आपने किसेज भेज दिए क्या बताएं आपको।

kbc-13,kaun banega crorepati,amitabh bachchan,flying kiss,deepika padukone,farah khan,ranveer singh,bollywood news in hindi

बिरयानी को लेकर अमिताभ-फरहा ने किया मजाक

इस बार खास 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड में कुछ स्पेशल देखने को मिलेगा। हॉट सीट पर स्टार कंटेस्टेंट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कोरियोग्राफर फराह खान नजर आएंगी। फराह ने अमिताभ संग खूब मजाक किया। उन्होंने कहा कि वेज बिरयानी एक धोखा है। अमिताभ ने फराह को उन्हें बिरयानी न खिलाने के लिए टीज किया।

तो फराह ने जवाब दिया कि सर देखो आप शाकाहारी हो और हमारे घर में शाकाहारी बिरयानी जैसी कोई चीज बनती ही नहीं है। अमिताभ ने फराह से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि शाकाहारी बिरयानी जैसी कोई चीज नहीं होती। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि इसे 'वेजिटेबल पुलाव' कहा जाता है। इसके बाद उन्होंने मजाक में टिप्पणी की और केबीसी-13 टीम से कहा कि ऐ गाड़ी मंगवाओ मुझे जाना है यहां से।

kbc-13,kaun banega crorepati,amitabh bachchan,flying kiss,deepika padukone,farah khan,ranveer singh,bollywood news in hindi

रणवीर कर रहे थे दीपिका की ओर इशारे, लेकिन अमिताभ…

शो के दौरान अमिताभ ने दीपिका और उनके पित रणवीर सिंह की लव स्टोरी का एक किस्सा सुनाया। अमिताभ कहते हैं कि हमारे साथ एक दुर्घटना हो गई। हमारे यहां इंडस्ट्री में कई अवार्ड फंक्शन होते रहते हैं। तो ऐसे ही एक फंक्शन में हम भी गए हुए थे। उस फंक्शन में रणवीर परफॉर्म कर रहे थे। वे एक क्रेन के जरिए ऊपर से नीचे आ रहे थे। खूब गाने बज रहे थे। वे ऊपर से नीचे आ रहे थे।

जैसे ही वे मेरे थोड़े करीब आए उन्होंने अपनी अंगुलियों से कुछ इशारा किया। मुझे वो समझ नहीं आया मगर मैंने उन्ही के अंदाज में उन्हें जवाब दिया। ये सिलसिला कुछ देर चलता रहा। इस पर मेरे बाजू में बैठीं जयाजी ने मेरे कान में कहा कि ये तुम्हारे लिए नहीं कर रहा है। बगल में दीपिकाजी बैठी हुई थीं। ये सब जो था ये तब से चल रहा छा और तब इनका ब्याह नहीं हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर