एफआईआर सीरियल में दबंग पुलिस ऑफिसर ‘चंद्रमुखी चौटाला’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस कविता कौशिक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बिग बॉस-14 में धूम मचाने वालीं कविता ने हाल ही अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वे बिकिनी में नजर आ रही थीं। अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरे पास आसमान में कोई है जो मुझे उड़ने के लिए पंख देता है। कई फैंस तो उनकी फोटो देखकर तारीफों के पुल बांधने लगे, लेकिन कुछ को यह अखरा भी। एक यूजर ने कमेंट कर दिया ‘बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम।’ यह कमेंट कर उसने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली…बस फिर क्या था, कविता को आया गुस्सा और उसने करारा जवाब दे उसकी बोलती बंद कर दी।














