'भारत की किम कार्दशियन' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस कविता राधेश्याम की वेब सीरीज 'कविता भाभी' को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज के जरिए अभिनेत्री ने अपनी हॉट अदाओं का दर्शकों को दीवाना बना दिया था। इस सीरीज के कई सीजन आ चुके हैं। 'कविता भाभी' (Kavita Bhabhi) वेब सीरीज में कविता ने जितनी बोल्ड नजर आई असल जिंदगी में भी उतनी ही बोल्ड हैं। उनका इंस्टाग्राम हॉट फोटोज से भरा पड़ा है। इसी कड़ी में शेयर की गई उनकी लेटेस्ट तस्वीर तहलका मचा रही है। कविता राधेश्याम (Kavita Radheshyam) नीले कलर की प्रिटेंड साड़ी पहनी हुई हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस बड़ी सी बिंदी के साथ ओपन हेयर किए हुए दिखीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप किया हुआ था।














