न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कावेरी ने बताया शेखर-सुचित्रा के तलाक से क्या हुआ असर, प्रयागराज में फिल्म की शूटिंग में बिजी है यह एक्टर

जाने-माने फिल्ममेकर शेखर कपूर और एक्ट्रेस व सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी कावेरी कपूर ने भी बॉलीवुड में कदम रख दिया है। कावेरी ने हाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Feb 2025 1:46:02

2 News : कावेरी ने बताया शेखर-सुचित्रा के तलाक से क्या हुआ असर, प्रयागराज में फिल्म की शूटिंग में बिजी है यह एक्टर

जाने-माने फिल्ममेकर शेखर कपूर और एक्ट्रेस व सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी कावेरी कपूर ने भी बॉलीवुड में कदम रख दिया है। कावेरी ने हाल ही फिल्म 'बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी' से डेब्यू किया। साल 2007 में शेखर व सुचित्रा का तलाक हो गया था। तब कावेरी मात्र 6 साल की थीं। कावेरी ने हाल ही पैरेंट्स के तलाक पर बात करने के साथ बताया कि इसका उन पर क्या असर पड़ा था। कावेरी ने 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा कि माता-पिता के अलगाव ने मुझ पर उतना प्रभाव नहीं डाला, जितना रिश्ते ने। जब उनका तलाक हुआ तो मैं खुश थी।

लेकिन हां, इसका असर पड़ा, खासकर इसलिए क्योंकि यह बहुत पब्लिक हो गया था। आप उन चीजों के संपर्क में आते हैं, जिनसे एक बच्चे को आम तौर पर निपटना नहीं पड़ता है। इसके कारण मैं बड़े होने तक मेंटल हेल्थ से जूझी। मैं अभी भी अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर स्ट्रगल कर रही हूं। मुझे OCD है और पूरी तरह ठीक नहीं हूं। मैं जानती हूं कि इससे उबरने में समय लगता है। मैं दोनों के करीब हूं, लेकिन अलग तरीकों से। पापा मेरे बेस्ट फ्रेंड जैसे हैं, जिनसे मैं फिलॉसफी और रिलेशनशिप पर बात कर सकती हूं।

मॉम और मेरा एक टिपिकल मां-बेटी जैसा रिश्ता है। वह मुझे बहुत प्रोटेक्ट करती हैं और ख्याल रखती हैं। मैं सिचुएशन के हिसाब से दोनों की मदद लेती हूं। गौरतलब है कि सुचित्रा ने साल 1999 में 30 साल बड़े शेखर के साथ शादी की थी। उनका 8 साल बाद तलाक हो गया। सुचित्रा ने प्रीति जिंटा पर उनका घर तोड़ने के आरोप लगाए थे। बता दें कि दिवंगत दिग्गज एक्टर अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी और कावेरी की फिल्म 'बेबी और ऋषि की लव स्टोरी' 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को IMDB पर 10 में से 3.5 की रेटिंग दी गई है।

kaveri kapur,actress kaveri kapur,shekhar kapur,suchitra krishnamoorthi,kaveri parents,bobby aur rishi ki love story,abhishek banerjee,actor abhishek banerjee,abhishek prayagraj

अभिषेक बनर्जी ने कहा, प्रयागराज में अनुभव कर रहा हूं आध्यात्मिक ऊर्जा

अभिनेता अभिषेक बनर्जी आज फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बना चुके हैं। फैंस उन्हें हर तरह के किरदार में पसंद कर रहे हैं। अभिषेक फिलहाल प्रयागराज में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। अभिषेक ने कहा कि मैं फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। मैं इसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकता। हालांकि मैं अपने प्रदर्शन में पूरी तरह से डूबा हुआ हूं और प्रयागराज में होने की आध्यात्मिक ऊर्जा का गहराई से अनुभव कर रहा हूं।

अभिषेक को उनकी सह-अभिनेत्री शहाना और टीम के साथ फिल्म की शूटिंग करते देखा गया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में अभिषेक महाकुंभ की आध्यात्मिक ऊर्जा में पूरी तरह डूबे हुए दिखाई दिए। एक सूत्र ने बताया कि यह अभिषेक की अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक हो सकता है। अपने अब तक के दमदार और हटकर रोल्स के चलते उनकी इस नई फिल्म से दर्शकों को भी काफी उम्मीदें हैं।

अभिषेक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही ‘टोस्टर’ मूवी में नजर आएंगे। अभिषेक ने एक इवेंट में बताया था कि उनके और राजकुमार राव के बीच ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन अच्छी दोस्ती है। दोस्ती की वजह से ही उन्होंने राजकुमार के डेब्यू प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘टोस्टर’ में कैमियो करने के लिए हां कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ